Janmashtami 2023: सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार का खास महत्व है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को भगवान विष्णु के रूप में माता देवकी के गर्भ से हुआ था। इस बार ये त्योहार 6 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण की विधि- विधान से पूजा की जाती है। इस दिन कृष्ण की पूजा करने से सुख, समद्धि आती है।
अध्यात्म
Janmashtami 2023: जन्माष्टमी के दिन इस तरह से सजाएं अपने लड्डू गोपाल को, मिलेगी कन्हैया की असीम कृपा
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Aug 25, 2023, 05:03 PM IST
