अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 31 October 2022: सोमवार में इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 03:24 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 October 2022: आज किन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें यहां।

Image

Horoscope Today, 31 October 2022: आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य तुला में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज वृष ,कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

मेष- आज सूर्य का इस राशि से सप्तम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द का दान करें।किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

वृष- आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन- सूर्य का इस राशि से पँचम व चन्द्रमा का सप्तम गोचर मङ्गलमय है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा धनु व सूर्य का तुला गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

सिंह-आज सूर्य तृतीय व चन्द्रमा धनु राशि में हैं। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।माता का आशीर्वाद लें।

कन्या--चन्द्रमा चतुर्थ व सूर्य आज इसी राशि से दूसरे में है।संतान की प्रगति सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

तुला- सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा धनु में व शनि पँचम गोचर कर रहे हैं।व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।गुड़ का दान करें।

वृश्चिक- आज सूर्य द्वादश व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जाँब में सफलता देगा। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।तुलसी पेड़ लगाएं।

धनु- आज सूर्य तुला व चन्द्रमा इसी राशि में व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

मकर-राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य दशम तथा चन्द्रमा द्वादश में शुभ हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे।शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

कुंभ- आज का दिन व्यवसाय में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि, नवम सूर्य व धनु का चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

मीन- आज जांब में अष्टम सूर्य , दशम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें।पीला व लाल रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व पीले फलों का दान करें।किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article