Horoscope Today 13 July 2023 Rashifal in Hindi: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में है। सूर्य मिथुन तथा गुरु इस समय मेष में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।तुला राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे।आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
ये भी पढ़ें: आज का अंकराशिफल 13 जुलाई 2023
Horoscope Today in Hindi
1 मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि से द्वितीय गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। पिता का आर्शीवाद लें।
2 वृष - आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए मङ्गलमय है। पारिवारिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का व्यय हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।
3 मिथुन- बुध व शुक्र बैंकिंग व आईटी जाँब में सफलता देंगे। शनि का नवम गोचर पॉलिटिक्स में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
4 कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का वृष व गुरु का मेष गोचर आर्थिक उन्नयन देगा। आईटी व टीचिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मूंग का दान करें। मङ्गल रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे।
5 सिंह-आज चन्द्रमा का इस राशि से दशम गोचर राजनीति के लिए मंगलमय है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कार्य स्थल में तनाव संभावित है।
6 कन्या-चन्द्रमा इसी राशि से नवम भाव में जाँब व व्यवसाय के लिए शुभ है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। पॉलिटिक्स में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।
7 तुला- गुरु मेष व चन्द्रमा का इस राशि से अष्टम गोचर शुभ है। छात्रों के कॅरियर में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। बड़े भाई का सहयोग रहेगा।
8 वृश्चिक- आज सप्तम चन्द्रमा व खष्ठम गुरु जाँब में उन्नयन देगा। मङ्गल हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। शुक्र व राहु लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। धार्मिक यात्रा का संयोग है।
9 धनु- चन्द्रमा खष्ठम व गुरु पंचम शुभ है। शुक्र व शनि का अनुकूल रहना व्यवसाय के लिए मंगलमय है। तृतीय शनि जाँब से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
10 मकर-शनि का द्वितीय प्रभाव आर्थिक प्रगति देगा। राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि में है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे। मूंग का दान करें।
11 कुंभ- आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। गुरु द्वितीय रहकर बिजनेस सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। वाणी पर ध्यान दें।
12 मीन- आज चन्द्रमा तृतीय, गुरु द्वितीय व द्वादश शनि शुभ है। इस राशि से चतुर्थ सूर्य तथा द्वितीय गुरु व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व गुड़ का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें।
