Aaj Ka Rashifal 29 October 2023 In Hindi: आज यानि 29 अक्टूबर से कार्तिक मास का आरंभ हो रहा है। इस महीने में अनेक त्योहार, व्रत आते हैं। 29 अक्टूबर रविवार का दिन मेष राशि के लिए शुभ फलदायी होगा। वहीं वृष वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कर्क वाले किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कन्या राशि के जातक अपने काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। तुला राशि के जातक किसी नये बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं कुंभ वाले अपने बिजनेस को लेकर परेशान होंगे। मीन राशि के जातक को भी आज ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल क्या रहने वाला है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Mesh
आज का राशिफल मेष
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिवस उमंगों भरा रहेगा। व्यावसायिक सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें।आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग --पीला व सफेद ।
आज का शुभ अंक --01 व 09

Vrishbha
आज का राशिफल वृष
आज जॉब में विवाद की सम्भावना है। आलस्य का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे । धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --हरा व आसमानी

Mithun
आज का राशिफल मिथुन
आज का दिन व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।गुड़ का दान करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग --हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक --02 व 03

kark
आज का राशिफल कर्क
आज आप परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान फलदायी है।
शुभ रंग --लाल व सफेद।
आज का शुभ अंक -04 व 07

Singh
आज का राशिफल सिंह
आप जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। इस कार्य में किसी तुला व कन्या राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय --विष्णु उपासना करें। अनार का दान भी करें।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक --02 व 07

Kanya
आज का राशिफल कन्या
जॉब में अपने करियर को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। धार्मिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको पीपल के पत्ते की माला अर्पित करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
आज का शुभ अंक --05 व 06

tula
आज का राशिफल तुला
बिजनेस में सफल करेंगे। नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। लव लाइफ तनावग्रस्त रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे।यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय --घर के मंदिर में हनुमान जी का पुजन करके लड्डू अर्पित करें। तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक --05 व 07

Vrishchik
आज का राशिफल वृश्चिक
धन का आगमन होगा। जॉब व बिजनेस में भाग्य साथ रहेगा। रियल स्टेट में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं बनी रहेंगी।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें।। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। मसूर व गेंहू का दान करें।
आज का शुभ अंक --04 व 08।
शुभ रंग -लाल व पीला

dhanu
आज का राशिफल धनु
संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा । जॉब में अपने प्रभाव को बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।आज का उपाय ---गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।फलों का दान उत्तम फलदायी है।
शुभ रंग --पीला व लाल ।
आज का शुभ अंक --01 व 02

makar
आज का राशिफल मकर
बिजनेस में आपकी उपलब्धि पहले से बेहतर होगी।स्वास्थ्य बेहतर होगा। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें ,आर्थिक लाभ होगा।।
शुभ रंग --हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक --05 व 07

Kumbh
आज का राशिफल कुम्भ
आप बिजनेस को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें। तिल का दान करें।शुभ रंग -सफेद व हरा।
आज का शुभ अंक -02 व 03

Meen
आज का राशिफल मीन
बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों का करियर प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे।आज का उपाय --श्री सूक्त के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य विष्णु जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग --पीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --01 व 09
