Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 2023 In Hindi: शारदीय नवरात्रि की महानवमी का दिन हिंदू धर्म में खास होता है। इस दिन माता के नौवे रूप की पूजा की जाती है। आज यानि 23 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा। मेष राशि के जातक को धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं वृष वाले को लाभ मिल सकती है। कर्क वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सिंह राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। धनु राशि के जातक को मित्रों का साथ मिलेगा। कुंभ वाले बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। वहीं मीन वाले तनाव में रह सकते हैं। यहां जानिए कैसा होगा सभी राशियों का हाल।

mesh
मेष आज का राशिफल ( Aries Today Horoscope)
स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। समय संघर्ष का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी की उपासना करें व चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग --लाल व सफेद
शुभ अंक --01 व 02

Vrishbha
वृष आज का राशिफल ( Taurus Today Horoscope)
जॉब में बड़े लाभ की सम्भावना है।ज्यादा भाग दौड़ से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करें।
शुभ रंग --हरा व सफेद
शुभ अंक --04 व 06

mithun
मिथुन आज का राशिफल ( Gemini Today Horoscope)
आज का दिन बिजनेसमैन के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा अधिक बिजी रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय ---भगवान शिव की उपासना करें।तिल का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व आसमानी ।
शुभ अंक --06 व 07

Kark
कर्क आज का राशिफल ( Cancer Today Horoscope)
आज परिवार सहित कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अभी वेट करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।आज का उपाय ---शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। उड़द व गुड़ का दान करें।।
शुभ रंग ---सफेद व लाल।
आज का शुभ अंक --04 व 08

Singh
सिंह आज का राशिफल ( Leo Today Horoscope)
आप व्यवसाय में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय ---सूर्योपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।।
आज का शुभ अंक--01 व 02

Kanya
कन्या आज का राशिफल ( Virgo Today Horoscope)
आप ब्राइट स्टूडेंट हैं। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।
आज का उपाय ---माता -पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व नीला ।
आज का शुभ अंक --07 व 08

Libra
तुला आज का राशिफल ( Libra Today Horoscope)
पॉलिटिक्स से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लीवर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।
आज का उपाय --श्री विष्णु जी की उपासना करें।।मसूर का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
आज का शुभ अंक ---03 व 06

Vrishchik
वृश्चिक आज का राशिफल ( Scorpio Today Horoscope)
बिजनेस में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग --लाल व पीला ।
आज का शुभ अंक --04 व 08

Dhanu
धनु आज का राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
आज जॉब में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।
शुभ रंग --पीला व लाल।
आज का शुभ अंक --01 व 03

Makar
मकर आज का राशिफल ( Capricon Today Horoscope)
बिजनेस में प्रोग्रेस है। जॉब में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं । प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।तिल का दान सहायक है।
शुभ अंक -नीला व हरा।
आज का शुभ अंक -03 व 07

Kumbh
कुम्भ आज का राशिफल ( Aquarius Today Horoscope)
बिजनेस से खुश रह सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
आज का उपाय --शिवलिंग का गंगा जल व शहद से जलाभिषेक करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
आज का शुभ अंक --05 व 06

Meen
मीन आज का राशिफल ( Pisces Today Horoscope)
जॉब में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। छात्रों की सकारात्मक सोच ही उनको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। परिवार का योगदान लाभ देगा।
आज का उपाय ----गुरु के बीज मंत्र का जप करें। चने की दाल का दान सहायक है।
आज का शुभ अंक --02 व 03
