अध्यात्म

Today Horoscope 09 July 2023 In Hindi: तुला, कुंभ समेत इन राशि जातकों को व्यवसाय में मिलेगा खूब पैसा, देखें आपके दिन का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jul 9, 2023, 06:08 AM IST

Today Rashifal 09 July 2023 In Hindi (आज का राशिफल): रविवार का दिन कुंभ, तुला जैसी राशि के जातकों के लिए बेहद अच्छे रहने की संभावना है। इन राशियों के अलावा देखें कौन सी राशि के लोगों के लिए 9 जुलाई का दिन कैसा रहेगा। जाने आपको ज्योतिष अनुसार क्या करना होगा और क्या नहीं

Image

आज का राशिफल 9 जुलाई 2023

Today Rashifal 09 July 2023 In Hindi: आज सूर्योदय के समय शनि कुम्भ तथा चन्द्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय चरण व कुम्भ राशि में है। गुरु तथा राहु मेष राशि में ही हैं। बुध कर्क, मङ्गल-शुक्र सिंह, केतु, तुला, कुम्भ, तथा सूर्य मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व कुम्भ राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर कुम्भ व तुला राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा, प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कन्या व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल

Horoscope Today in Hindi

1 मेष- सूर्य इसी भाव से तृतीय व चन्द्रमा -शनि एकादश में हैं। इस राशि के गुरु छात्रों के कॅरियर में प्रगति दे सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा। पीला व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं। सूर्य के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

2 वृष- चतुर्थ मङ्गल, द्वितीय सूर्य व द्वादश गुरु गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में कुछ नवीन कार्य के संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें। शिव मंदिर में अपराजिता का पेड़ लगाएं।

3 मिथुन-जाँब में प्रोग्रेस संभावित है।राशि स्वामी बुध व इस राशि से नवम चन्द्रमा का गोचर भाग्यवृद्धि में लाभ दे सकता है। लाल व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

4 कर्क- मेष के गुरु व चंद्रमा इस राशि से अष्टम जाँब के लिए बहुत ही शुभ है। गुरु दशम यानी कर्म भाव में हैं। शिव मंदिर के परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। जाँब में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

5 सिंह-परिवार में विवाद की संभावना है। जाँब में स्थान परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं,असत्य व कटु वाणी से बचें। भगवान शिव की उपासना करें।

6 कन्या-कुम्भ में चन्द्रमा व शनि गोचर राजनीतिज्ञों के लिए शुभ व सफलता कारक है। व्यवसाय में बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब खष्ठम गोचर करके स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7 तुला-आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र बैंकिंग से सम्बद्ध जातकों के लिए शुभ है। चन्द्र व शनि गोचर शुभ है। वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

8 वृश्चिक- आज सूर्य इस राशि से अष्टम व शनि -चन्द्रमा चतुर्थ होकर दिवस को सफल करेंगे। जाँब में प्रगति को लेकर उत्साह होगा। उड़द का दान करें। बैंगनी व नारंगी रंग शुभ है। शनि के बीज मंत्र का जप करें। पिता के आशीर्वाद से सूर्य की शुभता बढ़ती है।

9 धनु-सूर्य का इस राशि से सप्तम,चन्द्रमा का कुम्भ व गुरु का पंचम गोचर प्रभाव शुभ है। शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से पारिवारिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। गुरु का आशीर्वाद लें।

10 मकर- चन्द्रमा और शनि का द्वितीय भाव में गोचर परिवार के लिए शुभ है। चतुर्थ गुरु सफलता देंगे। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

11 कुंभ- गुरु तृतीय,चन्द्रमा शनि इसी राशि में रहकर बिजनेस में सफलता देंगे। धार्मिक यात्रा करें। शुक्र व बुध व्यवसाय को विस्तार देगा, युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। हरा व नीला रंग शुभ है। चावल व तिल का दान करें।

12 मीन- चन्द्रमा और शनि द्वादश तथा सूर्य चतुर्थ व गुरु का इस राशि से द्वितीय गोचर प्रभाव जाँब व व्यवसाय के लिए प्रगतिकारक है। द्वादश शनि राजनीतिज्ञों को लाभ दे सकता है गुरु रुके धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article