इन 5 राशियों के लिए लकी साबित होंगे ये दो दिन, चंद्रमा के राशि परिवर्तन से होगा भाग्योदय
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 12, 2026, 07:40 PM IST
Chandra Gochar 2026: 12 फरवरी को चंद्रमा का धनु में गोचर कुछ राशि वालों के लिए वरदान साबित होने वाला है। इस राशि वालों को इससे खूब लाभ देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको पर्सनल और प्रफोशनल लाइफ में फायदा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको चंद्रमा के इस गोचर से लाभ होना तय है।
चंद्रमा के धनु में गोचर से किनको लाभ होगा?
Chandra Gochar 2026: 12 फरवरी की दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर चंद्रमा ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। चंद्रमा मन, भावनाओं, मानसिक स्थिति और त्वरित निर्णयों का कारक ग्रह है। धनु राशि गुरु की अग्नि तत्व वाली राशि है, जो भाग्य, ज्ञान, धर्म, यात्रा और विस्तार का प्रतिनिधित्व करती है। जब चंद्रमा धनु में आता है तो व्यक्ति के भीतर आशावाद, सीखने की इच्छा और आगे बढ़ने की प्रेरणा बढ़ती है। यह गोचर लगभग ढाई दिन तक प्रभावी रहेगा, इसलिए इसका असर तुरंत महसूस किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस गोचर से विशेष लाभ मिल सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के लिए चंद्रमा का यह गोचर नवम भाव को प्रभावित करेगा, यह भाव भाग्य, धर्म और उच्च शिक्षा से संबंधित है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है और लंबे समय से अटके कार्यों में गति आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रह सकता है। विदेश यात्रा या दूर स्थान से जुड़े कार्यों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। पारिवारिक स्तर पर भी किसी बुजुर्ग का सहयोग या मार्गदर्शन लाभकारी सिद्ध होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नई योजनाओं को शुरू करने का मन बनेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा पंचम भाव को प्रभावित करेगा, जो रचनात्मकता, प्रेम और संतान सुख का भाव है। इस समय आपकी प्रतिभा निखरकर सामने आ सकती है। कला, मीडिया, शिक्षा या मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रशंसा और अवसर मिल सकते हैं। लव रिलेशनशिप में मधुरता आएगी और यदि कोई नई शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। निवेश के मामलों में भी सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभकारी साबित हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर तृतीय भाव को प्रभावित करेगा, जो साहस, संचार और प्रयास का भाव है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों को पूरा करने की ऊर्जा मिलेगी। मीडिया, मार्केटिंग, लेखन या सेल्स से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। छोटी यात्राएं लाभकारी रह सकती हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे और सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय पहल करने के लिए अच्छा है।
धनु राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी मानसिक ऊर्जा और आकर्षण बढ़ेगा। आप अधिक सक्रिय और उत्साहित महसूस करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है और लोगों का सहयोग मिलेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत, इंटरव्यू या सार्वजनिक मंच पर बोलने के लिए यह समय अनुकूल है। हालांकि, भावनात्मक निर्णयों से बचना चाहिए और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। कुल मिलाकर यह गोचर आत्मबल को मजबूत करेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा तीसरे भाव को प्रभावित करेगा। यह आय, मित्रों और नेटवर्किंग से संबंधित है। इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं या किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। दोस्तों या सामाजिक संपर्कों के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के लिए किसी वरिष्ठ का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
