अध्यात्म

2 December 2023 Rashifal: मां लक्ष्मी 5 राशियों पर करेंगी धन की बरसात, नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार, फटाफट चेक करें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 2 December 2023 In Hindi: आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं कर्क राशि वालों के लिए भी आज का दिन खुशनुमा रहेगा। यहां जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल।

Image

Horoscope 2 December 2023 In Hindi

Horoscope 2 December 2023 In Hindi: आज मेष राशि वालों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी में विवादों से बचें। स्वास्थ्य दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं वृषभ राशि वालों को आज अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा। नहीं तो आप अपने लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। मिथुन राशि के नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शानदार है। कर्क राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। सिंह राशि वालों को बिजनेस में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। यहां जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि

बिजनेस में थोड़े स्ट्रगल का टाइम है। जॉब में विवादों से बचें। आज का दिन छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का समय है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग- पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक- 03 व 09

वृषभ राशि

आज का दिन व्यवसाय के मामलों में कुछ नवीन अनुबंधों की सम्भावनाओं का है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय- हनुमान जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

आज का शुभ अंक- 04 व 07

मिथुन राशि

आज का दिन बिजनेस में रुके कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग- हरा व नीला।

आज का शुभ अंक- 05 व 07

कर्क राशि

बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स के मिलने से खुश रहेंगे। जॉब में जल्द प्रमोशन का समय आ गया है। यदि आप मोटर, बैंकिंग, पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक- 05 व 07

सिंह राशि

जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट के पूर्ण होने को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं ।आप अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।पिता के आशीर्वाद का आलम्ब लें।

आज का उपाय- श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें। चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग- लाल व हरा।

आज का शुभ अंक- 04 व 07

कन्या राशि

जॉब व बिजनेस को लेकर नव उत्साह में रहते हैं। आत्मबल व टाइम मैनेजमेंट की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बहुत दिनों से रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब को नयी दिशा देंगे। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

शुभ रंग- हरा व आसमानी।

शुभ अंक- 03 व 06

तुला राशि

छात्रों के करियर प्रोग्रेस में आपका हर प्रयास अब सफल होगा। स्वास्थ्य सुख में सफलता है। विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ से खुश रहेंगे।

आज का उपाय- गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- नीला व आसमानी।

आज का शुभ अंक- 04 व 07

वृश्चिक राशि

जॉब को लेकर खुश रहेंगे। किसी नवीन दायित्व को लेकर मन आनन्द से भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें।

आज का उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से मंगल दोष दूर होता है।

शुभ रंग- सफेद व लाल।

आज का शुभ अंक- 05 व 08

धनु राशि

जॉब में सब बेहतर रहेगा। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। बिजनेस को बेहतर करने को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- अरण्यकाण्ड का पाठ करें। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- सफेद व नारंगी।

आज का शुभ अंक- 1 व 02

मकर राशि

जॉब में जिस उद्देश्य में आप लगे थे उसमें सफल रहेंगे। प्रमोशन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा। जॉब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है।

आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग- आसमानी व हरा।

आज का शुभ अंक- 01 व 09

कुंभ राशि

जॉब में अति व्यस्त रहेंगे। करियर को लेकर आप खुश रह सकते हैं। समस्याओं को प्रेम से हल करें। छात्र सिस्टेमेटिक अध्ययन करने से अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।

आज का उपाय- भगवान शिव जी की उपासना करें। कम्बल का दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग- नीला व हरा।

आज का शुभ अंक- 05 व 06

मीन राशि

जॉब सकारात्मक दिशा में पहुंचकर लाभ देगी। नित नयी बिजनेस सफलता को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अध्ययन में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। संतान की सफलता को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का बार पाठ करें व ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग- सफेद व नारंगी।

आज का शुभ अंक- 02 व 03

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article