अध्यात्म

Rashifal 16 July 2023: आज इस समय रहेगा शुभ मुहूर्त, इन राशियों के लिए भारी समय, देखें पंचांग के अनुसार राहुकाल टाइम

Today Panchang And Aaj Ka Rashifal, 16 July 2023: शुभ मुहूर्त की बात करें तो सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक का समय बढ़िया है। वहीं शाम में राहुकाल लग रहा है इसलिए इस समय पर जरूरी कार्य न करें। वहीं 4 राशियों के लिए रविवार का दिन भारी रहेगा।

Image

Aaj Ka Rashifal & Today Panchang, 16 July 2023 In Hindi

Today Panchang And Aaj Ka Rashifal, 16 July 2023: पंचांग अनुसार आज श्रावण कृष्ण चतुर्दशी रात 10 बजकर 8 मिनट तक रहेगी इसके बाद अमावस्या तिथि (Sawan Amavasya 2023) लग जाएगी। नक्षत्र आर्द्रा और योग व्याघात रहेगा। सूर्य और चंद्रमा दोनों मिथुन राशि में विराजित रहेंगे। अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वहीं राहुकाल (Aaj Ka Rahukaal) शाम के समय लगेगा। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये दिन कुछ राशियों के लिए भारी साबित हो सकता है। करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। जानिए आज का राशिफल (Today Horoscope) और पंचांग अनुसार शुभ-अशुभ मुहूर्त।

आज का शुभ समय (Today's Auspicious Time)

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:12 ए एम से 04:53 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या- 04:32 ए एम से 05:33 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:55 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:19 पी एम से 07:40 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या- 07:21 पी एम से 08:22 पी एम
  • अमृत काल- 03:42 पी एम से 05:27 पी एम
  • निशिता मुहूर्त- 12:07 ए एम, जुलाई 17 से 12:48 ए एम, जुलाई 17

आज का राहुकाल (Today Rahukaal Time)

राहुकाल अशुभ समय माना जाता है। इस मुहूर्त में कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं। राहुकाल हर दिन लगता है। आज राहुकाल शाम 05:37 पी एम से 07:21 पी एम तक रहेगा। इस मुहूर्त में किसी भी काम की शुरुआत भूलकर भी न करें।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि

आज चन्द्रमा का तृतीय व गुरु का इस राशि में गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल व चावल का दान करें।

वृष राशि

सूर्य इस राशि से तृतीय शुभ हैं। आज का दिन छात्रों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु के द्वादश व चन्द्र के द्वितीय गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

मिथुन राशि

गुरु एकादश व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। आईटी व बैंकिंग जॉब के लोग जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का दशम गोचर जॉब में प्रोमोशन व विकास दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल व चावल का दान करें।

सिंह राशि

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। चावल व गुड़ का दान करें।किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं। पिता का आर्शीवाद लें।

कन्या राशि

गुरु व चन्द्रमा धार्मिक सुख में प्रसन्नता देगा। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गुड़ व मसूर का दान करें।

तुला राशि

जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। मूंग व चावल का दान करें।

वृश्चिक राशि

आज गुरु का खष्ठम व चन्द्र का अष्टम गोचर जॉब में तनाव तो वहीं मंगल व शुक्र व्यवसाय में सफलता देगा। कन्या व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों व अन्न का दान करें।

धनु राशि

आज गुरु का पंचम व चन्द्रमा का सप्तम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मकर राशि

गुरु का चतुर्थ व राशि स्वामी शनि का द्वितीय गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकते हैं। तुला व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे।तिल का दान करें।

कुंभ राशि

व्यवसाय से जुड़े लोग सफल रहेंगे। नवीन प्रोजेक्ट सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। गुरु व पिता का आर्शीवाद लें।

मीन राशि

आज जॉब में किसी कार्य को लेकर कुम्भ का शनि व मिथुन का चन्द्र गोचर लाभ दे सकता है। वाणी के प्रति सचेत रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व गाय को पालक खिलाएं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article