Adhik Maas Shivratri Kab Hai 2023: सावन मास की शिवरात्रि 15 जुलाई को मनाई जा रही है वहीं सावन अधिक मास की शिवरात्रि (Adhik Maas Ki Shivratri 2023) अगस्त, सोमवार के दिन मनाई जाएगी। ज्योतिष जानकारों अनुसार अधिक मास की शिवरात्रि बेहद खास रहेगी क्योंकि इस दिन सावन सोमवार व्रत (Sawan Somwar Vrat 2023) का शुभ संयोग भी बन रहा है। बता दें 18 जुलाई से मलमास लग जाएगा जिसकी समाप्ति 16 अगस्त को होगी। मलमास (Malmas 2023) के कारण ही इस बार सावन में दो शिवरात्रि पड़ी हैं। जानिए अधिक मास की शिवरात्रि की डेट और मुहूर्त (Adhik Shivratri 2023 Date And Time)।
सावन अधिक मास की शिवरात्रि 2023 डेट और मुहूर्त (Sawan Adhik Maas Ki Shivratri 2023 Date And Time)
श्रावण अधिक मास की चतुर्दशी तिथि 14 अगस्त की सुबह 10 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर और 15 अगस्त की दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। ऐसे में सावन शिवरात्रि व्रत 14 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन शिव पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त देर रात 12:04 ए एम से 12:48 ए एम तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन सुबह 11:07 ए एम से लेकर अगले दिन सुबह 05:50 ए एम तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी होगा। ऐसे में इस शिवरात्रि पर शिव भगवान की पूजा विशेष रूप से फलदायी साबित होगी।
सावन शिवरात्रि पूजन विधि (Sawan Shivratri Pujan Vidhi)
सावन शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करके भगवान शिव की पूजा का संकल्प लें। इसके बाद भगवान शिव को जल अर्पित करें। फिर पंचोपचार पूजन करें। शिवजी के मंत्रों का जाप करें। इस दिन रुद्राष्टक, शिव चालीसा या फिर शिव स्तुति का पाठ अवश्य करें। अगर आप शिवरात्रि के चारों पहर में पूजा करते हैं तो इसके पहले पहर में दूध से पूजा, दूसरे पहर में दही से पूजा, तीसरे पहर में घी और चौथे पहर में शहद से पूजा करें।
