अध्यात्म

Guruwar Mantra: इन 5 मंत्रों के साथ करें गुरुवार की शुरुआत, बनेगा हर काम

Guruwar Mantra: भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन इन 5 में से किसी भी एक मंत्र का जरूर करें जाप। ऐसा करने से जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image

Guruwar Mantra In Sanskrit And Hindi

Guruwar Mantra: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। गुरुवार को बाल कटवाने और धोने, नाखून काटने आदि कार्य वर्जित होते हैं। इस दिन केले के पेड़ के नीचे बैठकर पूजन करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु को चना, गुड़ और हल्दी जरूर चढ़ाएं। साथ ही कुछ विशेष मंत्रों का जाप करें। इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ देवगुरु बृहस्पति की भी कृपा बरसने लगेगी। यहां देखिए गुरुवार के मंत्र।

पहला मंत्र

'तोत्तरमुखो दीर्घोत्तरा संस्थित: पीतोश्वत्थ-समिद्ध-सिन्धुजनिश्चापो थ मीनाधिप:। सूर्येन्दु-क्षितिज-प्रियो बुध-सितौ शत्रूसमाश्चापरे सप्ताङ्कद्विभव: शुभ: सुरुगुरु: कुर्यात् सदा मङ्गलम्।।'

धन प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोग गुरुवार को इस मंत्र का जाप जरूर करें। इससे मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसने लगेगी।

दूसरा मंत्र

दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्। धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

गुरुवार के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपकी किस्मत चमक जाएगी। धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी।

तीसरा मंत्र

शांताकारम भुजङ्गशयनम पद्मनाभं सुरेशम। विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम। लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म। वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम। ॐ नमोः नारायणाय नमः। ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः।

बृहस्पतिवार के दिन विष्णु भगवान के इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हर बाधा दूर हो जाती है।

चौथा मंत्र

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

गुरुवार में इस मंत्र का जाप करने से करियर में मनचाही तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

पांचवां मंत्र

ॐ बृं बृहस्पतये नम:। ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:। ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:। ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:। ॐ गुं गुरवे नम:।

ऊपर दिए गए इन पांच मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से हर मनोकामना पूर्ण होगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article