अध्यात्म

Guru Purnima Mantra: गुरु पूर्णिमा के ये 5 मंत्र, आपको बना देंगे राजा, जो चाहोगे वो मिल जायेगा

Guru Purnima Mantra (गुरु पूर्णिमा मंत्र): इस साल 10 जुलाई यानी आज गुरु पूर्णिमा का दिन है। इस शुभ दिन पर अगर पूरी श्रद्धा से कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाए, तो जीवन के सभी संकट दूर हो सकते हैं। साथ ही आपके मन की इच्छा भी पूरी होती है।

Image

गुरु पूर्णिमा के संस्कृत मंत्र (Photo Source: Times Now Navbharat)

Guru Purnima Mantra (गुरु पूर्णिमा मंत्र): आज का दिन खास है। आज गुरु पूर्णिमा है। आज का दिन आपके गुरु और मार्गदर्शकों को समर्पित है। इस दिन शिष्य अपने गुरु को समर्पण भाव से नमन करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन के संकटों से मुक्ति की कामना करते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष मंत्रों का अगर जाप किया जाए तो इच्छा पूर्ति और संकट दूर होने का आशीर्वाद मिलता है। वही 5 चमत्कारी मंत्र हम आपके लिए यहां लेकर आए हैं-

गुरु मंत्र

ॐ गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरः।

गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥

इस मंत्र का 11, 21 या 108 बार जाप करने से गुरु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में मार्गदर्शन मिलता है।

गुरु अष्टकम् के श्लोक

“गुरुरादिरनाथः गुरुं मध्यमं नाथमात्मप्रबोधाय देवं नमामि॥”

ॐ श्री गुरुभ्यो नमः

ऊं श्री गुरुभ्यो नम:- ये सरल लेकिन प्रभावशाली बीज मंत्र गुरु के प्रति समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करता है।

गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुवः स्वः

तत्सवितुर्वरेण्यं

भर्गो देवस्य धीमहि

धियो यो नः प्रचोदयात्॥

यह मंत्र बुद्धि को तेज करने और आत्मिक जागरूकता के लिए उत्तम माना गया है। गुरु पूर्णिमा पर इसका जाप विशेष फलदायी होता है।

सर्वभौमिक गुरु मंत्र

ॐ गुरवे नमः, ॐ श्री गुरुभ्यो नमः।

कई बार गुरु मंत्र व्यक्तिगत होता है, लेकिन ये कुछ सार्वभौमिक गुरु मंत्र भी है। मंत्र का जप करना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article