अध्यात्म

Surya Grahan 2024: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए डेट और सूतक काल का टाइम

Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगा था। ये ग्रहण खासतौर पर अमेरिका में लगा था। भारत पर इसका अधिक असर नहीं था। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा और सूतक का टाइम क्या होगा।

Image

Surya Grahan 2024

Surya Grahan 2024 Date: सनातन धर्म में सूर्य ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। विज्ञान के अनुसार ग्रहण लगना एक खगोलिय घटना मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण लगना शुभ घटना नहीं मानी जाती है। इस समय में बहुत सारे काम करने के लिए मना किया जाता है। इस साल का पहला सूर्य 8 अप्रैल 2024 को लगा था । भारत में इस ग्रहण कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्तूबर में पड़ेगा। आइए जानें कब पड़ेगा सू्र्य ग्रहण और सूतक काल का समय।

Surya Grahan 2024 Date (सूर्य ग्रहण 2024 डेट )

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर के महीने में सर्व पितृ अमावस्या के दिन 2 अक्टूबर 2024 को लगने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण रात 09 बजकर 13 मिनट पर लगेगा और मध्यरात्रि को 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 06 घंटे 04 मिनट रहने वाली है। ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण यहां पर सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

कहां- कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आर्कटिक, चिली, पेरू, अर्जेंटीना, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स , होनोलूलू, अंटार्कटिका में दिखाई देगा। आइलैंड के उत्तरी भाग में भी इस ग्रहण का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर में इस सूर्य ग्रहण का असर देखा जा सकता है।

सूर्य ग्रहण सूतक टाइम

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सूर्य ग्रहण के समय में 12 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है, हालांकि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इश कारण यहां पर सूतक काल का कोई मान्य नहीं होगा। सूतक काल में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसके साथ ही कोई भी मांगलिक काम नहीं किये जाते हैं।

सूर्य ग्रहण में बनेगा रिंग ऑफ फायर

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। जिसको रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है। जब चंद्रमा सीधे पृथ्वी और सूर्य से होकर गुजरता है और पूरी तरह से सूर्य को ढक नहीं पाता है, लेकिन आधा भाग सूर्य का चंद्रमा ढक लेता है। ऐसे में रिंग ऑफ फायर बनता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article