Gurgaon Moon Rise Time Today (गुड़गांव में आज चांद कब निकलेगा): करवा चौथ के दिन चांद निकलने का खास महत्व होता है और आज महिलाएं चांद की पूजा कर व्रत खोलने वाली हैं। तो ऐसे में जो महिलाएं दिल्ली के आसपास और खासतौर से गुड़गांव में रहती हैं वो वहां के चांद निकलने का समय सर्च कर रही हैं। यहां से आप गुड़गांव में चांद निकलने का सही समय जान सकते हैं।
गुरुग्राम में चांद निकलने का टाइम
गुड़गांव में आज शाम 8 बजकर 14 मिनट पर चांद निकलेगा। इस समय पर गुड़गांव की महिलाओं को चंद्र दर्शन होंगे।
गुड़गांव के आसपास के इलाकों में कितने बजे निकलेगा चांद?
दिल्ली में आज 8 बजकर 13 मिनट पर चांद निकलने वाला है तो नोएडा में 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्र दर्शन होंगे। वहीं, गाजियाबाद में 8 बजकर 11 मिनट पर चांद निकलेगा और फरीदाबाद में 8 बजकर 13 मिनट पर चांद निकलेगा।
कितने बजे होगा गुड़गांव में पारण?
चांद की पूजा के बाद पारण कर सकते हैं। ऐसे में गुड़गांव की महिलाएं आज 8 बजकर 30 मिनट के बाद किसी भी समय पारण कर सकती हैं।
