Gayatri Jayanti Wishes In Hindi (गायत्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं): मां गायत्री को सभी वेदों की जननी माना गया है। मान्यताओं अनुसार इनके पांच मुख हैं जो पृथ्वी के पांच तत्वों के सूचक माने जाते हैं। इसी वजह से मां गायत्री को विश्वमाता भी कहा जाता है। हर साल ज्येष्ठ शु्क्ल पक्ष की एकादशी के दिन मां गायत्री की जयंती मनाई जाती है। मान्यता है इसी दिन मां गायत्री का जन्म हुआ था। इस दिन श्रद्धालु गायत्री मंत्र का जप करते हैं। यहां आप देखेंगे गायत्री जयंती के शुभकामनाएं संदेश।
Gayatri Jayanti Wishes In Hindi (गायत्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं)
आप सभी को वेदमाता गायत्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं, जगतजननी मां हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

Happy Gayatri Jayanti
- ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवताओं की आराध्य देवमाता व वेदमाता माँ गायत्री जयंती की सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
- वेदों की माता, वेदों द्वारा स्तुत, बुद्धि और मेधा को देने वाली तथा द्विजत्व प्रदान करने वाली माँ गायत्री को नमन, गायत्री जयंती की शुभकामनाएं

Gayatri Jayanti 2024 Wishes
- जो वेदों की सार हैं, तपस्वियों का ज्ञान हैं तथा चारों वेदों में निहित हैं उन वेदमाता गायत्री को गायत्री जयंती की शुभकामनाएं आयु, प्राण, शक्ति, कीर्ति, धन और ब्रह्मतेज, प्रदान करने वाली वेदमाता गायत्री देवी को नमन।

Gayatri Jayanti Ki Hardik Shubhkamnaye
ॐ भूर् भुवः स्वः। तत् सवितुर्वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात् ॥ गायत्री जयंती की शुभकामनाएं
