अध्यात्म

Gayatri Jayanti 2024: आज है गायत्री जयंती, जानिए क्यों और कैसे मनाया जाता है ये पर्व

Gayatri Jayanti 2024: गायत्री जयंती के पर्व का हिंदू धर्म में खास महत्व है। ये त्योहार मां गायत्री के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है गायत्री जयंती और क्या है कैसे मनाया जाता है ये पर्व।

Image

Gayatri Jayanti 2024

Gayatri Jayanti 2024: गायत्री जयंती का त्योहार हर साल ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मनाया जाता है। इस दिन मां गायत्री की विशेषतौर पर पूजा की जाती है। माता गायत्री वेदमाता के नाम से भी जाना जाता है। इनकी उपासना करने से साधक को बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इनकी पूजा करने से साधक के जीवन में सकारात्मकता आती है। आइए जानें इस साल कब मनाई जाएगी गायत्री जयंती और क्यों मनाया जाता है ये त्योहार।

Gayatri Jayanti 2024 Date ( गायत्री जयंती कब है 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार गायत्री जयंती का पर्व ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मनाया जाता है। इस साल गायत्री जयंती का त्योहार 17 जून 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 08 बजकर 53 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 37 रहने वाला है।

कैसे मनाया जाता है गायत्री जयंती का पर्व

गायत्री जयंती के दिन सुबह स्नान के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें। फिर माता गायत्री की प्रतिमा साफ चौकी रखें। इसके साथ ही वेद की पुस्तक भी रख सकते हैं। उसके बाद मां गायत्री को फूल और चंदन अर्पित करें। इस दिन गायत्री मंत्र का उच्चारण करना शुभ होता है। मंत्र जाप के बाद माता गायत्री को भोग लगाएं और प्रसाद सब में वितरित करें।

क्यों मनाई जाती है गायत्री जयंती

हिंदू धर्म शास्त्रों में माता गायत्री को मां सरस्वती, लक्ष्मी और मां काली का प्रतिनिधित्व करने वाली माना गया है। इसके साथ ही माता गायत्री के वेदों की माता भी माना जाता है। इस कारण इनका नाम वेदमाता भी है। गायत्री जयंती का पर्व मां गायत्री के जन्म के रूप में मनाया जाता है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article