अध्यात्म

गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है, गणेश चतुर्थी कहां मनाई जाती है, जानें गणेश चतुर्थी कहां का प्रमुख त्योहार है और इसका महत्व क्या है

गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है, गणेश चतुर्थी कहां मनाई जाती है (why we celebrate ganesh Chaturthi in hindi): गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर गणेश चतुर्थी का महत्व और इतिहास क्या है, क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और ये कहां का प्रमुख त्योहार है। अगर नहीं तो ये लेख आपके काम का हो सकता है, देखें पर्व का महत्व तो पौराणिक कथा।

Image

गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है

गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है, गणेश चतुर्थी कहां मनाई जाती है (why we celebrate ganesh Chaturthi in hindi): हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन पर देशभर में भगवान गणेश के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। इस पर्व को गणेश चतुर्थी कहा जाता है, इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त से शुरु होकर 6 सितंबर को समाप्त होगी। गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं हैं, जिनमें गौरी पुत्र गणेशा के जन्मोत्सव का वर्णन किया गया है। देखें गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है, और गणेश चतुर्थी का पर्व प्रमुख तौर पर भारत के किस हिस्से में मनाया जाता है।

गणेश चतुर्थी क्यों मनाते हैं

गणेश चतुर्थी मनाने के पीछे मुख्य रूप से दो पौराणिक कथाएँ प्रचलित हैं। पहली कथा के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र के रूप में गणेश जी का अवतरण हुआ था। दूसरी और सर्वाधिक लोकप्रिय कथा भगवान गणेश के जन्म से जुड़ी है।

कहानी है कि माता पार्वती ने स्नान करने से पूर्व अपने शरीर के उबटन से एक बालक का उत्पन्न किया था और उसे अपना द्वारपाल बनाकर खड़ा किया था। जब भगवान शिव वहाँ आए तो उस बालक ने उन्हें रोक दिया। इस पर क्रोधित शिव जी ने अपने त्रिशूल से उस बालक का सिर धड़ से अलग कर दिया। यह देखकर पार्वती जी अत्यंत दुखी हुईं। उनके कहने पर भगवान शिव ने एक हाथी के बच्चे का सिर उस बालक के धड़ पर रखकर उसे पुनर्जीवित कर दिया और यह घोषणा की कि सर्वप्रथम इसी की पूजा की जाएगी। इस प्रकार गणेश जी 'प्रथम पूज्य' और 'विघ्नहर्ता' कहलाए। गणेश चतुर्थी उनके इसी अवतार दिवस के रूप में मनाई जाती है।

गणेश चतुर्थी का महत्व क्या है

गणेश चतुर्थी के पर्व को विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। गणेश चतुर्थी प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है, गणेश भगवान के जन्म का प्रतीक माने जाने वाले इस त्योहार को मनाने के कई महत्व हैं। पहला तो यही कि इस दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था, जो बुद्धि, समृद्धि, शुभ भाग्य के देवता है। वहीं इस त्योहार को मनाना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये बुराइयों को दूर करके ज्ञान और समृद्धि का स्वागत करने का प्रतीक भी है।

कहां मनाई जाती है गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी का त्योहार वैसे तो पूरे देश में ही अलग अलग अंदाज में भक्तिपूर्ण तरीके से मनाया जाता है। लेकिन इसकी सबसे ज्यादा धूम महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। गणेश चतुर्थी का त्योहार महाराष्ट्र का प्रमुख त्योहार माना जाता है। जिसे वहां के लोग बहुत ही दिव्य स्तर पर सार्वजनिक रूप से सेलिब्रेट करते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article