अध्यात्म

Ganesh Chaturthi 2023: विनायक चतुर्थी 20 अगस्त को, इस दिन करें ये उपाय हो जाएंगे 'मालामाल'

Vinayak Chaturthi 2023 Kerala: विनायक चतुर्थी का त्योहार हरियाली तीज (Hariyali Teej 2023) के बाद और नाग पंचमी (Nag Panchami 2023) से एक दिन पहले मनाया जाएगा। इसे गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) के नाम से भी जाना जाता है। जानिए अगस्त में कब है विनायक चतुर्थी और पूजा का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त।

Image

vinayak chaturthi August 2023 Date And Time

Vinayak Chaturthi 2023 Date And Time: पंचांग अनुसार शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) को विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi Kab Hai)के नाम से जाना जाता है। ये चतुर्थी हर महीने में पड़ती है। अगस्त की विनायक चतुर्थी की शुरुआत 19 अगस्त की रात 10 बजकर 19 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 20 अगस्त की देर रात 12 बजकर 21 मिनट पर होगी। ऐसे में विनायक चतुर्थी व्रत 20 अगस्त रविवार को रखा जाएगा। ये गणेश चतुर्थी तिथि हरियाली तीज (Hariyali Teej Kab Hai 2023) के एक दिन बाद और नाग पंचमी (Nag Panchami Kab Hai 2023) से एक दिन पहले पड़ेगी। जानिए विनायक चतुर्थी की पूजा विधि (Vinayak Chaturthi 2023 Kerala) और शुभ मुहूर्त।

विनायक चतुर्थी 2023 तिथि और मुहूर्त (Vinayak Chaturthi 2023 Date And Time)

विनायक चतुर्थी 202320 अगस्त 2023, रविवार
विनायक चतुर्थी मध्याह्न समय11:14 AM से 01:53 PM
अवधि02 घण्टे 39 मिनट
विनायक चतुर्थी प्रारम्भ19 अगस्त 2023 को 10:19 PM
विनायक चतुर्थी समाप्त21 अगस्त 2023 को 12:21 AM
गणेश चतुर्थी19 सितंबर 2023

विनायक चतुर्थी पूजा विधि 2023 (Vinayak Chaturthi 2023 Puja Vidhi)

  • इस दिन सुबह सभी कार्यों से निवृत होकर स्नान करें।
  • फिर घर में या मंदिर में जाकर भगवान गणेश की विधि विधान पूजा करें।
  • गणेश मंत्र का उच्चारण करें।
  • गणेश भगवान को फूल, चंदन, मिठाई, फल और पान का पत्ता चढ़ाएं।
  • धूप जलाकर विनायक चतुर्थी की कथा पढ़ें।
  • अंत में गणेश जी की आरती करें।
  • शाम में गणेश जी की दोबारा से पूजा करें।
  • इस व्रत में फलाहार कर सकते हैं।

गणेश महामंत्र (Ganesh Ji Mantra)

प्रातर्नमामि चतुराननवन्द्यमानमिच्छानुकूलमखिलं च वरं ददानम्।

तं तुन्दिलं द्विरसनाधिपयज्ञसूत्रं पुत्रं विलासचतुरं शिवयो: शिवाय।।

प्रातर्भजाम्यभयदं खलु भक्तशोकदावानलं गणविभुं वरकुञ्जरास्यम्।

अज्ञानकाननविनाशनहव्यवाहमुत्साहवर्धनमहं सुतमीश्वरस्य।।

गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी के उपाय (Vinayak Chaturthi 2023 Upay)

भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा की माला अर्पित करें। साथ ही घी और गुड़ का भोग लगाएं। पूजा के बाद यह घी और गुड़ किसी गाय को खिला दें या जरुरतमंदों में बांट दें। जीवन की परेशानियां दूर करने के लिए भगवान गणेश के सामने चौमुखी दीपक जलाएं। इस दिन सूर्यअष्टक का 3 बार पाठ करें। गणपति भगवान को पांच मोदक और पांच लाल गुलाब अर्पित करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article