Ganesh Chaturthi Bhog 2023: गणेश उत्सव की शुरूआत हो चुकी है। 19 सितंबर 2023 गणेश चतुर्थी के दिन से ही ये पर्व आरंभ हो गया है। गणेश उत्सव पूरे 10 दिन तक पूरे देश में बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान बप्पा की मूर्ति की स्थापना की जाती है और हर दिन अलग- अलग प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। इस समय में गणेश जी की पूजा -अर्चना करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान भक्त अपने भगवान बप्पा को बहुत सी चीजों का भोग लगाते हैं। आइए जानते हैं यदि आपने भी बप्पा को घर पर स्थापित किया है तो उन्हें किन चीजों का भोग लगा सकते हैं। यहां देखें लिस्ट।
इन चीजों का लगाएं भोग (Ganesh Chaturthi Bhog)
शंकरपाली
इसे शक्कर पारे भी कहा जाता है और यह एक महाराष्ट्रीयन नाश्ता है। यह मीठा और कुरकुरा होता है। यह भारतीय मीठा नाश्ता आटा, चीनी, सूजी और भरपूर घी से बनाया जाता है। यह तला हुआ नाश्ता न केवल महाराष्ट्र में बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी लोकप्रिय है। इसे भगवान गणेश को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद की थाली में भी रखा जाता है। चूंकि इसे घर पर बनाना आसान है इसलिए आप इसे बाजार से खरीदने की बजाय घर पर भी बना सकते हैं।
मोदक
गणपति बप्पा को मोदक बहुत प्रिय हैं। इसे चावल और गेहूं के आटे से तैयार किया जाता है। इसे गुड़ के साथ बनाया जाता है। आजकर बाजार में अलग- अलग तरह के मोदक बिकने लगे हैं। आप गणपति बप्पा को मोदक का भी भोग लगा सकते हैं।
बेसन लड्डू
आप गणपति को बेसन के लड्डू का भी भोग लगा सकते हैं। घर बेसन और चीनी से इसे बना सकते हैं या बाजार से भी खरीद के ला सकते हैं। भगवान को लड्डू खाना भी बहुत अच्छा लगता है।
मखाने की खीर
भगवान गणेश को मखाने की खीर का भी भोग लगाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए मखान दूध और चीना की आवश्यकता पड़ती है। इसमे आप बहुत सारे ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
