अध्यात्म

Sunny Deol की फिल्म Gadar 2 इस कारण रही सुपर-डुपर हिट, वजह दिलचस्प

ज्योतिष अनुसार 2023 से लेकर 2028 तक सनी देओल की कुंडली (Sunny Deol Horoscope) में राजयोग रहेगा। यही वजह है कि 2023 में रिजील हुई सनी देओल (Sunny Deol Film Gadar 2) की गदर 2 इतनी बड़ी हिट साबित हुई।

Image

Sunny Deol Film Gadar: क्यों हिट रही गदर 2?

Sunny Deol Film Gadar 2: सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने धमाल मचा दिया है और ये बॉक्स ऑफिस (Gadar 2 box office collection) पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। गदर 2 अब 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने यह आंकड़ा महज 12 दिन में पार कर लिया है। सनी देओल (Sunny Deol Gadar 2 Collection) ने पिछले कुछ समय में कमबैक की कई कोशिशें की लेकिन कोई बड़ी कामयाबी उनके हाथ नहीं लगी। तो फिर गदर 2 में ऐसा क्या था कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Gadar 2 Worldwide Box Office) पर इतिहास रच दिया? अगर ज्योतिष नजरिए से इसे समझने की कोशिश करें तो पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार इस समय सनी देओल का करियर पीक पर है और 2028 तक का समय उनके लिए शानदार रहने वाला है। फिल्म की कामयाबी के पीछे सभी की मेनहत के साथ-साथ सनी देओल के शुभ ग्रह-नक्षत्रों का भी हाथ रहा। जानिए क्या कहती है सनी देओल की कुंडली।

सनी देओल की कुंडली

सनी देओल की जन्मकुंडली धनु लग्न व मीन राशि की है। लग्नेश व राशियेश दोनों गुरु है। तृतीय घर में मंगल, चतुर्थ चन्द्रमा, नवम गुरु शुक्र, दशम बुध, एकादश सूर्य व द्वादश में राहु शनि एकसाथ हैं। फ़िल्म का कारक ग्रह शुक्र भाग्यभाव व D9 तथा D10 चार्ट में बहुत ही स्ट्रांग है। D1 में बुध कर्म भाव में स्वग्रही कन्या राशि का होकर चतुर्थ भाव को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है। एक्टिंग का सम्बंध शुक्र के साथ बुध से भी होता है। आप संवाद कैसे बोलते हैं व उस संवाद में आपकी बॉडी लैंग्वेज क्या है, फेस इम्प्रेशन क्या है, यही एक्टिंग की मूल आत्मा है। कभी कभी कलाकार बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह जाता है, यही उसका संजीदा अभिनय है। इन सबके पीछे ज्योतिषीय कारण है बुध का मजबूत होना। गुरु की पूर्ण दृष्टि लग्न में है। चन्द्रमा कर्म भाव को देखकर इनको अभिनय का जादूगर बना रहा है। राहु व शनि द्वादश विदेशों में लोकप्रियता देते हैं। आप जनता में कितने लोकप्रिय होंगे वह सप्तम व पंचम पर निर्भर है। मंगल की अष्टम दृष्टि व बुध का वहां संयोजन इनको पॉपुलैरिटी दिया।

2028 का समय करियर के लिए शानदार

वर्तमान में राहु की महादशा है। गुरु चन्द्र गोचर से द्वितीय व शनि द्वादश है। इनका समय 2023 के मार्च से 2028 तक बहुत ही अच्छा रहेगा। 2020 से 2022 तक इन पर गुरु व राहु के साथ शुक्र शनी का प्रभाव मध्यम था। जून 2023 से सितंबर 2024 तक का समय बहुत ही बेहतर रहेगा। इनको खूब धन की प्राप्ति होगी। विदेशों में लोकप्रिय रहेंगे। अचानक इतने करीब 20 वर्ष बाद ऐसी महान सफलता इनको मिली है। इनका भविष्य बहुत ही उज्ज्वल है। शनि भविष्य में इनको राजनीति में भी बड़ी उपलब्धि दे सकते हैं। फ़िल्म इंडस्ट्री में गुरु के वृष में आने के बाद इससे बड़ी सफलता इनको मिलेगी। फिलहाल 2028 तक इनका फिल्मी करियर शानदार रहेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article