Feng Shui Tips for Bamboo Plant: पेड़ पौधों से घर की सुख-समृद्धि जुड़ी होती है। पेड़-पौधों से न सिर्फ हरियाली आती है और वातारण शुद्ध होता है बल्कि इससे वास्तु दोष भी दूर होते हैं। वास्तु शास्त्र के साथ ही फेंगशुई में भी पेड़-पौधों को सकारात्मक ऊर्जा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। कई पेड़-पौधे तो इतने चमत्कारी माने जाते हैं कि इन्हें घर पर लगाने से न सिर्फ पॉजिटिविटी आती है बल्कि कई परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है। इन्हीं में एक है बैम्बू प्लांट यानी बांस का पौधा।
बैम्बू प्लांट को फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में उपयोगी माना गया है। घर की सुख-समृद्धि और परेशानियों से मुक्ति के लिए बांस का पौधा बहुत कारगर है। मान्यता है कि जिस घर पर यह पौधा होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जाएं कोसों दूर रहती है। फेंगशुई नियमों के अनुसार अगर आप इसे अपने घर पर लगाएंगे तो बहुत लाभ होगा। जानते हैं बांस के पौधे के लाभ और इससे कौन-कौन सी परेशानियां होती हैं दूर…
सुख-समृद्धि के लिए लगाएं बांस का पौधा
फेंगशुई शास्त्र के अनुसार बांस के पौधे को लिविंग रूम या ड्राइंग रूम के पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे परिवार के लोगों के बीच आपसी प्यार बढ़ता है और सभी हंसी-खुशी एक साथ रहते हैं। ऐसे घर पर कलह-क्लेश भी नहीं होते और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
आर्थिक स्थिति मजबूत करता है बांस का पौधा
फेंगशुई में धनलाभ के लिए बांस के पौधे को उपयोगी माना गया है। इसे घर पर रखने से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। बांस के पौधे को घर के पूर्व या फिर दक्षिण दिशा में रखें, इससे धनलाभ के योग बनते हैं।
वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ाता है बांस का पौधा
बांस का पौधा जिस घर पर होता है वहां पति-पति का रिश्ते मधुर होते हैं। यदि आपके दांपत्य जीवन में खटास आ गई है या पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बना रहता है तो बांस के पौधे के डंठल को लाल रंग के धागे से बांधे और पानी से भरे किसी कांच के बर्तन में रखें। इसकी वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
