Dussehra 2023 Kab Hai: दशहरा या विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दशहरा पर्व का विशेष महत्व है। इस साल दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार दशहरा वृद्धि योग और रवि योग में मनाया जाएगा। इस वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर को 5: 44 बजे प्रारंभ होकर 24 अक्टूबर को 3 :14 बजे समाप्त होगी। उदय तिथि के अनुसार इस वर्ष दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हर साल दशहरा का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं रावण दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व।
रावण दहन शुभ मुहूर्त ( Ravan Dahan Shubh Muhurat)
विजय मुहूर्त: दोपहर 1:58 बजे से 2:43 बजे तककुल समय - 45 मिनट
दोपहर पूजा का समय: दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक
कुल समय: 02 घंटे 15 मिनट
रावण दहन का समय: शाम 6:35 बजे से रात 8:30 बजे तक
