अध्यात्म

गाड़ी को एक्सीडेंट से बचाएंगे ये उपाय, बेहद हैं अचूक

Durgatna Se Bachne Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में वाहन और एक्सीडेंट का सीधा संबंध मंगल, राहु-केतु, शनि और कुंडली के अष्टम भाव से होता है। जब ये ग्रह कमजोर या पीड़ित होते हैं तो दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। हालांकि आप कुछ आसान से उपायों को अपनाकर इस परेशानी से बच सकते हैं।

एक्सीडेंट से बचने के लिए करें ये उपाय

एक्सीडेंट से बचने के लिए करें ये उपाय

Durgatna Se Bachne Ke Upay: आजकल बढ़ते ट्रैफिक के चलते कई दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसमें कई लोग अपनी जान तक गवां देते हैं। अगर आप कार, बाइक या स्कूटर से चलते हैं, तो ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिससे आप अपने वाहन को सुरक्षित रख सकते हैं। ज्योतिष में दुर्घटनाओं का सीधा संबंध मंगल, राहु, केतु और शनि व कुंडली के अष्टम भाव से माना जाता है। इस कारण कुछ आसान से उपायों को अपनाने से सभी प्रकार की दुर्घटनाओं और नकरात्मकता से बचाव होता है। आइए जानते हैं कि दुर्घटना से बचने के लिए आप किन उपायों को कर सकते हैं?

हनुमान जी की छोटी मूर्ति या यंत्र गाड़ी में जरूर रखें

हनुमान जी मंगल के सबसे बड़े नियंत्रक और रक्षक हैं। गाड़ी के डैशबोर्ड पर हनुमान जी की छोटी सी मूर्ति या हनुमान यंत्र रखने से मंगल की अशुभता शांत होती है और गाड़ी हर खतरे से बची रहती है। हर मंगलवार को उस मूर्ति या यंत्र पर सिंदूर लगाकर वापस रखें। जो लोग यह उपाय करते हैं, उनकी गाड़ी में कभी बड़ा हादसा नहीं होता है। अगर बाइक है तो गाड़ी की हेडलाइट के ऊपर हनुमान जी का चित्र लगवा सकते हैं।

गाड़ी में काले घोड़े की नाल का छल्ला लगाएं

काले घोड़े की नाल राहु-केतु और शनि का सबसे प्रभावी उपाय है। एक छोटा सा नाल का छल्ला बनवाकर गाड़ी के आगे या डिकी में लटका दें। हर शनिवार को उस पर थोड़ा सरसों का तेल लगाएं। यह उपाय सबसे तेज काम करता है।

गाड़ी की चाबी पर कलावा बांधें

मंगल को शांत करने का यह सबसे आसान और तुरंत असर करने वाला उपाय है। सात गांठों वाला कलावा गाड़ी की चाबी पर बांध दें। हर मंगलवार को धागा बदलते रहें।

शनिवार को करें ये काम

शनिवार के दिन काले तिल का दान करें। इसके साथ ही जरूरतमंदों को खाना खिलाएं। शनिदेव का पूजन करें। इससे भी दुर्घटना से बचाव होता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
Mohit Tiwari author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article