Durga Puja 2024 Dates (दुर्गा पूजा कब है 2024): दुर्गा पूजा की शुरुआत आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से होती है और इसका समापन दशहरा पर्व वाले दिन होता है। इस दौरान देश के कोने-कोने में मां दुर्गा के पंडाल लगाए जाते हैं। जहां लोग मिलकर बड़ी धूमधाम से इस पर्व को मनाते हैं। ये पर्व मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर, बिहार और झारखंड में मनाया जाता है। दुर्गा पूजा में षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी और विजयादशमी तिथि का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। चलिए जानते हैं 2024 में दुर्गा पूजा कब से शुरू हो रही है।
Durga Puja 2024 Dates (दुर्गा पूजा की तिथियां 2024)
| तारीख | दुर्गा पूजा का दिन | अनुष्ठान |
| 9 अक्टूबर 2024, बुधवार | दुर्गा पूजा का पहला दिन | बिल्व निमन्त्रण, कल्पारम्भ, अकाल बोधन, आमन्त्रण और अधिवास |
| 10 अक्टूबर 2024, गुरुवार | दुर्गा पूजा का दूसरा दिन | नवपत्रिका पूजा, कलाबोऊ पूजा |
| 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार | दुर्गा पूजा का तीसरा और चौथा दिन | दुर्गा अष्टमी, कुमारी पूजा, सन्धि पूजा, महा नवमी, दुर्गा बलिदान, नवमी हवन |
| 12 अक्टूबर 2024, शनिवार | दुर्गा पूजा का पांचवां दिन | दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी, सिंदूर खेला |
इस साल एक ही दिन है दुर्गा अष्टमी और नवमी
इस साल दुर्गा अष्टमी और दुर्गा नवमी दोनों एक ही दिन पड़ रही है। इसलिए दुर्गा पूजा का पर्व इस बार पांच नहीं बल्कि चार दिन मनाया जाएगा। बता दें दुर्गा पूजे के प्रत्येक दिन अलग-अलग तरीके से मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
