अध्यात्म

शनि के वक्री होने से 4 राशियों का होगा बुरा हाल, फूंक फूंक रखना होगा कदम, अपनों से मिल सकता है धोखा

Shani Vakri 2024: न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनि देव जून में वक्री होने जा रहे हैं यानि अपनी उल्टी चाल शुरू करने वाले हैं। जानिए शनि का वक्री होना किन राशियों को पड़ेगा भारी और क्या बरतनी होगी सावधानी।

Image

shani vakri 2024

Shani Vakri 2024 Effects: शनि देव इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और जल्द ही इस राशि में वक्री भी होने जा रहे हैं। शनि की वक्री चाल जहां कुछ राशियों को राहत देगी तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस चाल से कष्ट पहुंचेगा। बता दें शनि देव 30 जून से 15 नवंबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे। जानिए ये समय अवधि किन राशि वालों के लिए कष्टकारी साबित होगी।

मेष राशि

शनि के वक्री होने से मेष राशि वालों की टेंशन बढ़ेगी। हर क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती नजर आ रही है। किसी खास से रिलेशन खराब हो सकते हैं। निवेश के लिए भी ये समय उचित नहीं है। ऐसे में आपको बेहद सावधानी के साथ ये साढ़े चार महीने निकालने होंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना खतरनाक साबित होगा। करियर से लेकर स्वास्थ्य तक हर मामलों में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान वाणी पर भी संयम बरतने की जरूरत होगी। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को भी शनि की वक्री चाल परेशान करेगी। इस दौरान आपको किसी भी काम में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। पैसों के मामले में किसी से धोखा मिल सकता है। इसलिए सतर्क रहें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना अशुभ साबित होगा। हर चीज में निराशा का सामना करना पड़ेगा। करियर में भी सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करनी होगी। बॉस से संबंध बिगड़ सकते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article