अध्यात्म

Dream Astrology: सपने में दिखें ये खास पांच चीजें, समझिए खुल सकता है बंद किस्मत का ताला

Dream Astrology: स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर एक सपने का कोई विशेष अर्थ होता है। सपने में कुछ ऐसे सपने आते हैं। जिनका संकेत बहुत ही शुभ होता है। आइए जानें सपने में किन चीजों को देखना शुभ होता है।

Image

Dream Astrology

Dream Astrology: सपने में लोग अक्सर बहुत सारी चीजें देखते हैं। कुछ सपने का अर्थ बहुत शुभ होता है। वहीं कुछ सपने अशुभ संकेत देते हैं। स्वप्नशास्त्र में शुभ अशुभ सपनो के बारे में संकेत दिया जाता है। स्वप्नशास्त्र में कुछ ऐसे पांच सपनों के बारे में बताया गया है। जो बहुत ही शुभ होते हैं। सपनो से समझा जा सकता है कि आपके जीवन में क्या घटने वाला है। आइए जानते हैं स्वप्नशास्त्र के अनुसार पांच ऐसे में सपनो के बारे में जिनको देखने से जीवन में शुभ संकेत मिलता है।

इन सपनों का देखना माना जाता है शुभ

सपने में चंद्रमा दिखना

स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में चंद्रमा दिखाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा सपने देखना से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है। इसके साथ ही आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा हो सकती है।

कलश देखना

अगर सपने में कलश देखें तो ये बहुत ही शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि आपको अचानक धन का लाभ हो सकता है। इसी के साथ अगर आपका कोई रुका हुआ काम पूरा नहीं हुआ है तो वो भी पूरा हो सकता है।

सपने में बारिश देखना

यदि आपके सपने में बारिश नजर आता है तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपके ऊपर कोई कर्ज है। वो समाप्त हो सकता है। इसके साथ आपकी बंद किस्मत के दरवाजे भी खुल सकते हैं।

सपने में झाड़ू देखना

अगर आपको आपके सपने में झाड़ू दिखाई दे तो ये बहुत ही शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि आती है। इसके साथ ही झाड़ू दिखने से किस्मत भी खुल जाती है।

सपने में गुलाब देखना

स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में गुलाब का पौधा दिखे तो समझिए आपकी किस्मत का ताला खुलने वाला है। इसका अर्थ है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है और आपके आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article