Dhanu Rashifal Today (Sagittarius Horoscope Today), आज का धनु राशिफल 07 नवंबर 2022: रिश्तों को समझना और संभालना बहुत कठिन होता चला जा रहा है क्योंकि आपका मन बहुत भटक रहा है। हर चीज तो आपको बुरी लग रही है। कोई प्यार का रिश्ता भी इसी वजह से बीच भंवर में झूंझता हुआ नजर आ रहा है।
क्या करें
अपने दोस्तों को और अपने भाई बहनों को इस नजर से देखें की वो आपके लिए मददगार बने रहें इसलिए घर परिवार मे भी हर तरह का सुख बनाए रखें ताकि सबकुछ संभला रहे। अपनी अच्छाई को और अपनी सूझबूझ को इस्तेमाल करने का समय है ताकि आप उसी सूझबूझ से अपने हालात को भविष्य मे भी संभाले रख सकें।
क्या न करें
किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को किसी कमी की नजर से न देखते चले जाएँ। पहले से अपने मन में रुकावटें पैदा करते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि ऐसा करने से ही आप रुकावटों को बुलावा देते चले जा रहे हैं। अविश्वास पहले मन में बनता है फिर वो सच्चाई के रूप में सामने उभरता है इसलिए हर कदम पर आपको गलती नहीं करनी है।
काम और कारोबार
कामकाज से लाभ है और लाभ लगातार बना हुआ है। आपने अपनी क्षमताओं के बलबूते पर लोगों को भी अपने साथ लेकर चलने की कोशिश की है और यह आपकी अच्छाई है पर अपनी क्षमताओं पर भी भरोसा करना होगा तभी जाकर वो क्षमताएं आपको काम और कारोबार के क्षेत्र में पूरा लाभ दे पायेंगी।
तकदीर और भाग्य
तकदीर ने शायद अपने हाथ खींच रखे हैं पर आपकी अपनी मेहनत आपकी ताकत है इसलिए इस बात को समझें की आप अपनी तकदीर खुद लिख सकते हैं और उसके लिए भी आपको अपनी कोशिशों को हर रूप से बनाए रखना होगा।
