अध्यात्म

Dev Uthani Ekadashi Upay 2024: देव उठनी एकादशी पर करें ये खास उपाय, हर समस्या का होगा समाधान

Dev Uthani Ekadashi Upay 2024: देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और देव उठाए जाते हैं। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से हर प्रकार की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं देव उठनी एकादशी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Dev Uthani Ekadashi Upay

Dev Uthani Ekadashi Upay 2024: देव उठनी एकादशी का व्रत हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल देव उठनी एकादशी का व्रत 12 नवंबर 2024 को मंगलवार के दिन रखा जाएगा। देव उठनी एकादशी का व्रत सारे एकादशियों में सबसे उत्तम फलदायी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद जागते हैं, इसलिए इस एकादशी को देव उठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन के बाद से सारे मांगलिक कामों की शुरुआत हो जाती है। देव उठनी एकादशी के दिन कुछ खास उपायों को करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं देव उठनी एकादशी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Dev Uthani Ekadashi Upay 2024 (देव उठनी एकादशी उपाय)

रोग से मुक्ति के लिए

देव उठनी एकादशी के दिन आप नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिला दें। उसके बाद उस पानी से स्नान करें और साफ पीले रंग का वस्त्र धारण करके विष्णु भगवान की पूजा करें। ऐसा करने से आपको हर प्रकार के रोग से मुक्ति मिलेगी।

शीघ्र विवाह के लिए

शीघ्र विवाह के लिए देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीला चंदन और गोपी चंदन का तिलक लगाना चाहिए और पीले फूल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही देरी की समस्या जल्द समाप्त हो जाएगी।

करियर के लिए

करियर में तरक्की पाने के लिए देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का केसर वाले दूध से अभिषेक करें। इसके साथ ही पूजा के दौरान वैदिक मंत्रों का भी जाप करें। ऐसा करने करिय में आ रही सारी बाधा समाप्त हो जाएगी और जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

धन आगमन के लिए

देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करें और शाम के समय घी का दीपक जलाएं। इस दिन तुलसी माता की आरती जरूर करें। ऐसा करने से धन का आगमन होता है और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article