अध्यात्म

December Pradosh Vrat Date 2023: दिसंबर के महीने में पड़ेंगे दो प्रदोष व्रत, जानें सही डेट और महत्व

December Pradosh Vrat Date 2023: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। ये व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में कब- कब प्रदोष व्रत पड़ेंगे।

Image

December Pradosh Vrat Date 2023

December Pradosh Vrat Date 2023: मार्गशीर्ष माह का महीना शास्त्रों में बहुत उत्तम माना गया है। प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में किया जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस व्रत का नाम दिन के हिसाब से पड़ता है। यदि ये व्रत सोम को पड़ता है, तो इसका नाम सोम प्रदोष व्रत कहलाता है। आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में कब- कब प्रदोष व्रत पड़ेगा।

प्रदोष व्रत डेट ( Pradosh Vrat Date 2023)

दिसंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत 10 दिसंबर को पड़ेगा। यह व्रत रविवार को पड़ने के कारण रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। यह व्रत दिसंबर महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाएगा।

दिसंबर महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 25 दिसंबर को होगा। यह व्रत सोमवार को इस कारण इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। यह व्रत दिसंबर महीने का कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाएगा।

प्रदोष व्रत महत्व ( Pradosh Vrat Importance)

प्रदोष व्रत का शास्त्रों में बहुत महत्व है। इस दिन भगवान शिव की उपासना करने से साधक की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। इस व्रत को करने से गाय को दान करने के जितना फल प्राप्त होता है। ये व्रत संतान के सुख के लिए किया जाता है। यदि सोमवार को त्रयोदशी का व्रत पड़े तो आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से जन्म-जन्मान्तर के मुक्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article