December Mriytu Panchak 2024: वर्तमान समय में दिसंबर का महीना चल रहा है। ये महीना साल 2024 का आखिरी महीना है। इस महीने में पांच दिन बेहद ही अशुभ रहने वाले हैं। इन पांच दिनों में किसी भी तरह के कोई मांगलिक या शुभ काम नहीं किये जाएंगे। दिसंबर के महीने में मृत्यु पंचक लगने जा रहा है। पंचक हर मास में पांच दिनों के लिए लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक के समय किसी भी तरह का कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। यदि किसी महीने में पंचक की शुरुआत शनिवार के दिन से होती है तो उसे मृत्यु पंचक के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में पंचक कब से कब तक रहने वाला है।
December Mriytu Panchak 2024 (दिसंबर मृत्यु पंचक डेट 2024)
साल 2024 का आखिर पंचक 7 दिसंबर को यानि शनिवार के दिन से लग रहा है। इस पंचक 11 दिसंबर 2024 तक रहने वाला है। ये पंचक 11 दिसंबर 2024 को सुबह 11.48 बजे होगा। शनिवार के दिन शुरू होने के कारण ये पंचक मृत्यु पंचक कहलाएगा।
Mriytu Panchak Niyam (मृत्यु पंचक नियम)
- मृत्यु पंचक के समय में दक्षिण दिशा की ओर यात्रा नहीं करना चाहिए। ये दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है।
- पंचक के दौरान किसी भी तरह के नये काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।
- इस समय में जमीन के लेन देन या छत ढलवाने का काम भी नहीं करवाना चाहिए।
- पंचक के दौरान कोई भी मांगलिक या शुभ काम ना करें।
- इस समय में सोना, चांदी या किसी भी तरह का सामान नहीं खरीदना चाहिए।
पंचक कब लगता है
पंचांग के अनुसार चंद्रमा सबसे तेज गति से नक्षत्र परिवर्तन करने वाले ग्रह माने जाते हैं। ये किसी भी नक्षत्र या राशि में ढाई दिनों के लिए प्रवेश करते हैं। उसके बाद अपना नक्षत्र परिवर्तन कर लेते हैं। जिस दौरान चंद्रमा उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद, रेवती नक्षत्र, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र से होकर निकलते हैं। उस समय में पंचक लगता है। मृत्यु पंचक सबसे कष्टकारी पंचक में से एक माना जाता है।
