Daily Rashifal 23 July 2023: ज्योतिष अनुसार रविवार का दिन सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ हो सकता है। सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मिथुन, वृश्चिक समेत इन राशि जातकों के लिए वरदान समान हो सकता है। देखें ज्योतिष के मुताबिक अपना आज का राशिफल और जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशि के लोगों को आज क्या करना चाहिए और क्या नहीं व आज के उपाय क्या हैं।
Today Horoscope 23 July 2023 in Hindi
मेष-आज का दिवस घूमने -टहलने व यात्राओं से भरा रहेगा। सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए श्री गणेश जी की उपासना व मूंग का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
वृष-आज मित्रों संग धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। यह यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व मङ्गल प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल का दान करें। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। गाय को पालक खिलाएं।
मिथुन-आज का दिन जाँब के कई नवीन अवसरों वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सप्त अन्न का दान करें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
कर्क-आज आप मित्रों संग कहीं घूमने जा सकते हैं। जाँब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। सुंदरकांड का पाठ करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।
सिंह-आप व्यवसाय में किसी विशेष कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। उस कार्य में किसी मेष राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। सफलता के लिए श्री सूक्तम का पाठ करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रखने के लिए तिल का दान करें।
कन्या-आपको जाँब की कार्यशैली में बदलाव लाना है। योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको श्री रामचरितमानस अर्पित करें। छात्र सफल रहेंगे। उनका कॅरियर अति उत्तम रहेगा।
तुला-छात्र लाभान्वित होंगे।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं।
वृश्चिक-धन का व्यय होगा। शेयर में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। बड़े भाई सहयोग लाभप्रद रहेगा। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
धनु-किसी रुके धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। सूर्य के प्रभाव को बेहतर करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कुश व गंगा जल भगवान शिव को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे।
मकर-स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लंबी टूर करने का विचार आएगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
कुम्भ-आप लव लाइफ को लेकर तनाव व जाँब में कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। नेगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। तिल का दान करें। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
मीन-परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। श्रावण माह में शिव मन्दिर जाएं। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। माता -पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। पिता का आशीर्वाद सूर्य व माता का आशीष चन्द्रमा की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप सफल होते हैं। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे।
