अध्यात्म

15 October 2025 Numerology Prediction: इन 8 तारीखों में जन्मे लोग आज काटेंगे चांदी, पढ़ें 15 अक्टूबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

15 October 2025 Numerology Prediction: 15 अक्टूबर बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसके बारे में आप अपनी बर्थडेट से जान सकते हैं। आप अपनी बर्थडेट से दैनिक अंकज्योतिष राशिफल के माध्यम से दिन कैसा रहेगा, ये जान सकते हैं। आइए अंकज्योतिष भविष्यफल से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Image

15 अक्टूबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

15 October 2025 Numerology Prediction: आज, 15 अक्टूबर 2025, बुधवार है और आज का मूल अंक 15 है, जो एकल अंक में 6 (1+5=6) बनता है। यह अंक फिल्म, मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान और प्रसिद्धि का प्रतीक है। इसका स्वामी ग्रह शुक्र है, जो सौंदर्य और समृद्धि देता है। आज की तारीख (15-10-2025) का भाग्यांक 7 है, जिसका स्वामी ग्रह केतु है। केतु तंत्र, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल और धैर्य का प्रतीक है। अंक 6 के मित्र अंक 4, 5 और 8 हैं। अपने मूलांक के आधार पर आज का भविष्यफल देखें और दिन को बेहतर बनाएं।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 1 वालों को सूर्य (मूलांक स्वामी) और शुक्र का सहयोग मिलेगा। मूलांक 1, 3 और 9 वाले लोग नौकरी और बिजनेस में तरक्की दिलाएंगे। भाग्यांक 7 का स्वामी केतु नौकरी में लाभ दे सकता है। गुरु और सूर्य प्रगति के योग बनाएंगे। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

उपाय: सूर्य उपासना करें।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 2 वालों को नौकरी में कुछ परेशानी हो सकती है, क्योंकि सूर्य और राहु मित्र नहीं हैं। मूलांक 5 और 6 वाले लोग बिजनेस में फायदा दिला सकते हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: तिल का दान करें।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 3 वालों के लिए बिजनेस में लाभ का दिन है। नौकरी में नया दायित्व मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार में खुशियां रहेंगी। स्वास्थ्य में पेट की समस्या परेशान कर सकती है।

उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 4 वालों को बिजनेस में नई डील से लाभ होगा। नौकरी में मूलांक 5 और 8 वालों की मदद से प्रगति होगी। राहु और केतु खर्चों की अधिकता से मानसिक परेशानी दे सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 5 वालों को बिजनेस में मूलांक 4 और 7 वालों से फायदा होगा। नौकरी में मूलांक 5 और 6 वालों का सहयोग मिलेगा। राहु धन संचय को प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: मूंग का दान करें।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 6 वालों के लिए बिजनेस में लाभ का दिन है। शुक्र (मूलांक स्वामी) और मूलांक 8 वालों का सहयोग नौकरी में प्रमोशन दिला सकता है। बड़े भाई से फायदा होगा। स्वास्थ्य में बीपी वाले सावधानी बरतें।

उपाय: गाय को गुड़ खिलाएँ।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 7 वालों को केतु (मूलांक और भाग्यांक स्वामी) बिजनेस में सफलता देगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। केतु धार्मिक कार्यों में उत्कर्ष देगा। स्वास्थ्य में लिवर से जुड़ी समस्या वालों को सावधानी बरतनी चाहिए।

उपाय: मसूर और गुड़ का दान करें।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 8 वालों को नौकरी में बड़ा लाभ हो सकता है। शनि (मूलांक स्वामी), केतु (भाग्यांक स्वामी), और बुध नई बिजनेस डील दिला सकते हैं। राहु और शनि मित्र ग्रह हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: अन्न दान करें।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 9 वालों को मंगल और गुरु का सहयोग मिलेगा। मूलांक 6 और 7 की मदद सुखद रहेगी। बिजनेस में गुरु, चंद्रमा और मंगल नई दिशा देंगे। नौकरी में शुक्र, केतु और मंगल बॉस के सहयोग से प्रमोशन के योग बनाएंगे। स्वास्थ्य में हड्डियों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

उपाय: उड़द का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article