अध्यात्म

Valentine Day Love Horoscope: किसे मिलेगा सच्चा प्यार और किसके हाथ लगेगी मायूसी, प्रपोज से पहले पढ़ें आज का लव राशिफल

14 February 2026 Valentine Day Love Horoscope: आज वैलेंटाइन डे के दिन आपकी लव लाइफ कैसी रहने वाली है, इसके बारे में आप आज के लव राशिफल से जान सकते हैं। लव राशिफल से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपको आज कौन सा गिफ्त अपने पार्टनर को देना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपका लव राशिफल क्या कह रहा है।

Image

14 फरवरी का लव राशिफल

14 February 2026 Valentine Day Love Horoscope: आज वैलेंटाइन डे है। इसके साथ ही चंद्रमा धनु राशि में हैं। सूर्य और शुक्र, बुध व राहु के साथ कुंभ राशि में एक साथ स्थित हैं। शुक्र प्रेम, आकर्षण और रोमांस के कारक ग्रह हैं। आज का दिन प्रेम के इजहार के लिए खास माना जाता है। प्रेम केवल आकर्षण नहीं है। यह मन और आत्मा का मिलन है। प्रेम में मर्यादा, सम्मान और जिम्मेदारी बहुत जरूरी है। प्रेम विवाह में बदले या न बदले, यह समय और भाग्य पर निर्भर करता है, लेकिन वर्तमान का रिश्ता सच्चा और सम्मानपूर्ण होना चाहिए। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों की लव लाइफ आज कैसी रहने वाली है।

मेष राशि का लव राशिफल

नौवें भाव में स्थित चंद्रमा और ग्यारहवें भाव में मौजूद शुक्र आपके प्रेम जीवन में उत्साह बढ़ाएंगे। आप आज बहुत ऊर्जा से भरे रहेंगे। अपने लव पार्टनर के भविष्य और करियर को लेकर सकारात्मक बात करेंगे। रिश्ता मजबूत होगा। आज प्रेमी को डायमंड रिंग देना आपके रिश्ते को और स्थिर बना सकता है।

वृषभ राशि का लव राशिफल

आठवें भाव में चंद्रमा भावनाओं को गहरा बना रहे हैं और दसवें भाव में मौजूद शुक्र रिश्ते में सम्मान और गंभीरता ला रहे हैं। आज रोमांटिक यात्रा का योग है। यदि आप प्रेमी को डायमंड रिंग गिफ्ट करते हैं तो रिश्ता और मजबूत होगा। विवाह की दिशा में भी बात आगे बढ़ सकती है।

मिथुन राशि का लव राशिफल

सातवें भाव में स्थित चंद्रमा रिश्ते को स्थिरता देंगे और नौवें भाव में मौजूद शुक्र भाग्य का साथ देंगे। आज अपने दिल की बात खुलकर कहें। लांग ड्राइव या किसी सुंदर जगह घूमने का योग है। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।

कर्क राशि का लव राशिफल

छठे भाव में चंद्रमा भावनाओं को संतुलित रखेंगे और आठवें भाव में मौजूद शुक्र रिश्ते में गहराई लाएंगे। आज प्रेमी के साथ शांत और मधुर समय बिताएं। सुगंधित इत्र का प्रयोग आकर्षण बढ़ाएगा। रिश्ते में सादगी और सच्चाई बनाए रखें।

सिंह राशि का लव राशिफल

पांचवें भाव में स्थित चंद्रमा रोमांस बढ़ाएंगे और सातवें भाव में मौजूद शुक्र विवाह की दिशा में संकेत दे सकते हैं। रिश्ता गंभीर हो सकता है। आज प्रेमी को फूलों का सुंदर गुलदस्ता देकर अपने भाव व्यक्त करें। दिन प्रेम और उत्साह से भरा रहेगा।

कन्या राशि का लव राशिफल

चौथे भाव में चंद्रमा भावनाओं को गहराई देंगे और छठे भाव में मौजूद शुक्र रिश्ते को व्यवहारिक मजबूती देंगे। आज आप घर में विवाह की बात भी शुरू कर सकते हैं। लव पार्टनर से मिला कोई गिफ्ट आपको खुश कर देगा।

तुला राशि का लव राशिफल

तीसरे भाव में चंद्रमा संवाद को मजबूत करेंगे और पांचवें भाव में मौजूद शुक्र रोमांस बढ़ाएंगे। आज कुछ नया करने का मन करेगा। प्रेमी को कोई खास गिफ्ट देकर आप अपने रिश्ते में नई ऊर्जा ला सकते हैं। दिन उमंग और आकर्षण से भरा रहेगा।

वृश्चिक राशि का लव राशिफल

दूसरे भाव में चंद्रमा मधुरता बढ़ाएंगे और चौथे भाव में मौजूद शुक्र अपनापन देंगे। आप अपने पार्टनर के लिए समय निकालेंगे। रिश्ता स्थिर और संतुलित रहेगा। आज वैलेंटाइन डे का पूरा आनंद लेंगे।

धनु राशि का लव राशिफल

चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे मन प्रेम से भरा रहेगा। तीसरे भाव में मौजूद शुक्र संवाद और आकर्षण बढ़ाएंगे। आज प्रेमी के साथ घूमने जाएं और अच्छा समय बिताएं। स्वादिष्ट भोजन और खुली बातचीत रिश्ता मजबूत करेगी।

मकर राशि का लव राशिफल

बारहवें भाव में चंद्रमा भावनाओं को गहरा बना रहे हैं और दूसरे भाव में मौजूद शुक्र रिश्ते में मिठास ला रहे हैं। काम की व्यस्तता रहेगी, लेकिन मन प्रेमी के पास रहेगा। आज अपने दिल की बात जरूर कहें। कोई सुंदर गिफ्ट आपका इंतजार कर रहा है।

कुंभ राशि का लव राशिफल

सूर्य और शुक्र आपकी ही राशि में मौजूद हैं, जिससे आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। ग्यारहवें भाव में चंद्रमा खुशियां देंगे। प्रेमी को गुलाब देकर अपनी भावना व्यक्त करें। रिश्ता मजबूत और संतुलित रहेगा।

मीन राशि का लव राशिफल

बारहवें भाव में सूर्य और शुक्र भावनाओं को गहराई दे रहे हैं और दसवें भाव में चंद्रमा रिश्ते को सामाजिक पहचान दे सकते हैं। आज प्रेमी के साथ दूर यात्रा का योग है। फूलों का सुंदर गुलदस्ता उपहार में देना शुभ रहेगा। प्रेम जीवन मधुर और संतुलित रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article