आज का राशिफल (Credit- Canva)
Aaj Ka Rashifal: आज कार्तिक माह के पहले दिन 8 अक्टूबर 2025 को चंद्रमा मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र के द्वितीय चरण में हैं। ग्रहों की स्थिति इस प्रकार है कि मंगल तुला में, राहु कुंभ में, शनि मीन में, गुरु मिथुन में, शुक्र और केतु सिंह में, सूर्य कन्या में तथा मंगल और बुध तुला में हैं। आज दीप दान का विशेष महत्व है। घर के मंदिर में दीप जलाने के बाद तुलसी, नजदीकी मंदिर या पीपल वृक्ष के नीचे दीप दान करें। दोपहर 12:00 से 1:30 बजे के बीच राहु से संबंधित वस्तुओं उड़द, तिल, नारियल का दान या बहते जल में प्रवाह करने से राहु जनित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। गोधूलि बेला में गजेंद्रमोक्ष पाठ से दैहिक, दैविक और भौतिक संतापों से राहत मिलेगी। आज दीप दान और राहु से संबंधित दान से सभी राशियों को लाभ होगा। गजेंद्रमोक्ष पाठ और गणेश स्तुति से सकारात्मकता बढ़ेगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
चंद्रमा प्रथम भाव में, गुरु एकादश और सूर्य अष्टम भाव में गोचर करेंगे। व्यवसाय और नौकरी के लिए दिन शुभ है। रुकी हुई समस्याओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ का आनंद लेंगे। पिता का आशीर्वाद महत्वपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी संभव है।
उपाय: सूर्य उपासना करें, दीप दान करें, गुड़ और तिल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, हरा।
भाग्य प्रतिशत: 80%
शुक्र और बुध अनुकूल हैं। व्यवसाय में वृद्धि की संभावना है। परिवार में विवाद और क्रोध से बचें। चंद्रमा धार्मिक यात्रा करा सकता है। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी में विशेष प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें, सात अनाज और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा।
भाग्य प्रतिशत: 70%
धार्मिक कार्यों से दिन मंगलमय रहेगा। नौकरी में प्रगति और रुके हुए व्यवसायिक प्रोजेक्ट पूरे होंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। कागजी कार्यों में सावधानी बरतें।
उपाय: श्री गणेश की उपासना करें, उड़द का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, हरा।
भाग्य प्रतिशत: 75%
चंद्रमा दशम भाव में हैं। नौकरी में उन्नति, बीटेक, मेडिकल और एमबीए छात्रों को सफलता। करियर में नए अवसर मिलेंगे। युवा प्रेम जीवन से खुश रहेंगे।
उपाय: सात अनाज और अनार का दान करें।
शुभ रंग: हरा, पीला।
भाग्य प्रतिशत: 65%
सूर्य द्वितीय और चंद्रमा भाग्य भाव में हैं। व्यवसाय में विशेष प्रोजेक्ट मिलने से खुशी होगी। कर्क और मीन राशि के मित्रों से सहायता मिलेगी। समय प्रबंधन का ध्यान रखें। स्टूडेंट्स सही दिशा में पढ़ाई करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: श्री विष्णु उपासना करें, मसूर दाल का दान करें, असत्य न बोलें, पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी, पीला।
भाग्य प्रतिशत: 75%
राशि स्वामी बुध और शुक्र वित्तीय प्रगति देंगे। अष्टम चंद्रमा से कफ जनित रोग संभव। बैंकिंग, मीडिया और मैनेजमेंट क्षेत्र में सफलता। सूर्य की उपस्थिति सकारात्मकता लाएगी। रुका धन प्राप्त होगा। लव लाइफ बेहतर रहेगा।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, उन्हें लाल वस्त्र अर्पित करें, उड़द और तिल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, नीला।
भाग्य प्रतिशत: 65%
सप्तम चंद्रमा और नवम गुरु व्यवसाय को बेहतर करेंगे। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत करें। प्रेम जीवन आकर्षक रहेगा। समय प्रबंधन और लंबी यात्राओं से बचें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, सात अनाज का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला।
भाग्य प्रतिशत: 75%
राशि स्वामी मंगल व्यय भाव को समृद्ध करेंगे। नौकरी परिवर्तन को लेकर असमंजस रहेगा। गुरु पुरानी चिंताओं का समाधान करेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी, हरा।
भाग्य प्रतिशत: 65%
गुरु और चंद्रमा नौकरी में बदलाव लाएंगे। संतान की शिक्षा के लिए प्रयास जारी रहेंगे। अनचाही यात्रा से परेशानी संभव। स्वास्थ्य में बाधा हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे।
उपाय: शिवलिंग पर गंगा जल और कुशोदक से अभिषेक करें।
शुभ रंग: लाल, हरा।
भाग्य प्रतिशत: 75%
शनि तृतीय और चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं। व्यवसाय में सुधार होगा। पिता के आशीर्वाद से सही दिशा मिलेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बीपी और शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, तुलसी दल अर्पित करें, धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी।
भाग्य प्रतिशत: 70%
द्वितीय शनि और तृतीय चंद्रमा घर-परिवार में बड़े कार्य कराएंगे। संतान के विवाह के लिए समय अनुकूल। पंचम गुरु स्टूडेंट्स को लाभ देंगे। कार्यालय कार्यों में समय प्रबंधन जरूरी।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, पीपल को जल और दूध अर्पित करें।
शुभ रंग: सफेद, हरा।
भाग्य प्रतिशत: 70%
चंद्रमा एकादश भाव में और शुक्र वित्तीय स्थिति को मजबूत करेंगे। कर्क और धनु मित्रों का योगदान रहेगा। संतान की सफलता से यश मिलेगा। असत्य से दूर रहें।
उपाय: शिव मंदिर में पीपल या बेल का पेड़ लगाएं, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ शुरू करें।
शुभ रंग: सफेद, नारंगी।
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।