अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर को रहेगा इन 6 राशियों का जलवा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2025 को शरद पूर्णिमा का दिन है। यह दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार और कुछ के लिए थोड़ा दिक्कतों से भरा हो सकता है। आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

आज का राशिफल (Pic Credit-Canva)

Aaj Ka Rashifal: आज 6 अक्टूबर 2025, सोमवार है और यह दिन ज्योतिष के हिसाब से खास है। चंद्रमा और शनि गुरु की मित्र राशि मीन में है। सूर्य और बुध कन्या राशि में हैं। कर्क और मीन राशि वालों का भाग्य आज मजबूत रहेगा। मीन राशि वाले शनि की साढ़े साती और चंद्रमा के गोचर से अच्छे नतीजे पाएंगे। मिथुन और वृषभ राशि वालों को हेल्थ का खास ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स को गुरु और चंद्रमा का साथ मिलेगा, जिससे पढ़ाई में अच्छे नतीजे आएंगे। मंगल का प्रभाव दिन को जोश और उमंग से भर देगा। बिजनेस में रुकावटें दूर करने के लिए मेहनत तेज करें। युवाओं की लव लाइफ खुशहाल रहेगी, और शादी के रास्ते में सफलता मिलेगी। सरकारी कामों में फायदा होगा।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

शुभ रंग: पीला और सफेद। भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज जॉब में बॉस से बहस से बचना चाहिए। कर्क और कन्या राशि वालों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में सबके साथ मिलकर काम करें और अपनी बात कहते समय नरमी रखें। बिजनेस में किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने की कोशिश में रहेंगे। हेल्थ को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें और फल दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा। भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आईटी और बैंकिंग जॉब में नए मौके लेकर आएगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। किसी कर्क राशि के बॉस के व्यवहार से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन शादी को लेकर छोटी-मोटी बहस हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार दान करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद। भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा और शनि मीन में होने से भाग्य मजबूत है। राहु के कारण खर्च बढ़ सकते हैं। जॉब में मेहनत के बावजूद तुरंत सफलता न मिले, तो धैर्य रखें। स्टूडेंट्स को गुरु का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में सुखद बदलाव आएगा। शुक्र का गोचर फायदा देगा। बातचीत में नरमी रखें। धन आने के संकेत हैं।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और सात प्रकार का अनाज दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य अगली राशि में होने से जॉब में किसी काम की सफलता से खुशी मिलेगी। कर्क और मीन राशि के बॉस का सहयोग मिलेगा। आईटी और मीडिया वाले जॉब बदलने की कोशिश करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए। मन को शांत रखने के लिए योग और ध्यान करें।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और तिल दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल। भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध और शुक्र सफलता देंगे। हेल्थ को लेकर ज्यादा चिंता न करें। जॉब बदलने की योजना को टालें नहीं। राहु किसी रुके काम को पूरा करवाएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ सामान्य रहेगी।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी पत्र अर्पित करें। उड़द दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला। भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्र बैंकिंग और आईटी जॉब में सफलता देगा। बुध बिजनेस में नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद करेगा। शुक्र के कारण लव लाइफ आकर्षक और रोमांटिक रहेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाएंगे, जो मन को तनावमुक्त रखेगा। ज्यादा सोचने से बचें। बिजनेस में खुशी रहेगी।

उपाय: घर के मंदिर में गणेश जी की पूजा करें और दूर्वा व मोदक अर्पित करें। तिल दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी। भाग्य प्रतिशत: 80%

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल रियल एस्टेट में फायदा देगा। जॉब और बिजनेस में प्रगति होगी। रियल एस्टेट में निवेश के लिए अच्छा समय है। मन आध्यात्मिकता और ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ की पुरानी चिंताएं खत्म होंगी। कन्या और मिथुन राशि के दोस्तों का सहयोग फायदेमंद रहेगा।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान बाहुक का पाठ करें। तिल दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला। भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए गुरु और शनि का गोचर जॉब में प्रगति देगा। अपने प्रभाव को और बेहतर करें। जॉब और बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में उत्साह और खुशी रहेगी। हेल्थ अच्छी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और तिल व चावल दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 80%

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शनि लाभ देगा। गुरु जॉब में आपकी स्थिति को पहले से बेहतर करेगा। स्टूडेंट्स की पढ़ाई में सुधार होगा। लव लाइफ थोड़ी कमजोर रह सकती है। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मसूर और गुड़ दान करें।

शुभ रंग: सफेद और नीला। भाग्य प्रतिशत: 75%

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों के लिए राहु आपकी राशि में है। बिजनेस में तनाव और काम का दबाव हो सकता है। जॉब में राहु के कारण कुछ बॉस परेशान कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने से मन खुश रहेगा।

उपाय: भगवान नृसिंह की पूजा करें और गुड़ व चावल दान करें।

शुभ रंग: सफेद और नीला। भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए राहु और शनि चुनौती दे सकते हैं, लेकिन मेहनत से खुशी मिलेगी। गुरु और चंद्रमा जॉब में सही दिशा देंगे। कन्या और मिथुन राशि के दोस्तों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में खुशी रहेगी। छात्रों का करियर अच्छा रहेगा। लव लाइफ में राहु तनाव दे सकता है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी की पूजा करें।

शुभ रंग: पीला और लाल। भाग्य प्रतिशत: 75%

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article