अध्यात्म

Dahi Handi 2024: कब मनाया जाएगा दही हांडी का पर्व, जानिए इसकी तिथि और महत्व

Dahi Handi 2024 Kab Hai: दही हांडी का उत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन दही से भरी मटकी को बहुत सारे लोगों के द्वारा फोड़ा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल दही हाड़ी का पर्व कब मनाया जाएगा।

Image

Dahi handi 2024

Dahi Handi 2024 Kab Hai: हिंदू धर्म में दही हांडी का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये पर्व हर साल जन्माष्टमी के पर्व के अगले दिन मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। उसी के अगले दिन दही हांडी मनाई जाती है। दही हांडी के दिन मिट्टी के मटके में दही भर कर रखा जाता है और उसको रस्सी से ऊंचाई पर बांध दिया जाता है। उसके बाद गोंविदा की टोली एक दूसरे पर चढ़कर इस मटकी को फोड़ती है। ये पर्व उत्तर भारत गुजरात, महाराष्ट्र में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं दही हांडी का पर्व कब मनाया जाएगा।

Dahi Handi 2024 Kab Hai (दही हांडी कब है 2024 में)

दही हांडी का पर्व हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। ऐसे में दही हांडी का पर्व इस 27 अगस्त को मनाया जाएगा।

दही हांडी क्यों मनाई जाती है

दही हांडी का पर्व कृष्ण जन्म के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस कारण ये पर्व जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि द्वापर युग में भगवान कृष्ण अपने सखाओं के साथ माखन और दही से भरी मटकी उनके ऊपर चढ़कर फोड़ा करते थे। माखन और मिश्री चुराने के कारण कृष्ण को माखन चोर के नाम से भी जाना जाता है। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं को याद करके दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है।

कैसे मनाते हैं दही हांडी

दही हांडी का उत्सव मनाने के लिए मिट्टी के बर्तन में दही भरकर रखा जाता है। उसके बाद दही और माखन से भरी मटकी को ऊंचाई पर रस्सी से बांध दिया जाता है। फिर पुरुषों की टोली पिरामिड बनाकर एक दूसरे पर चढ़ती है और मटकी को फोड़ती है। जो दही हांडी का मटका फोड़ता है उस पर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है।

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article