अध्यात्म

दादी नानी की नसीहत: कुंवारी हो या मैरिड, बुरे समय से बचने के लिए महिलाएं इन दिनों में न धोएं बाल

दादी नानी की नसीहत (Dadi Nani Ki Nasihat): महिलाओं को किस दिन बाल धोना चाहिए और किस दिन नहीं? इस चीज को लेकर हमेशा कन्फ्यूजन बना रहता है। चलिए आपको बताते हैं कि घर की बुजुर्ग महिलाएं किन दिनों में बाल धोना अशुभ मानती हैं।

Image

कुंवारी हो या मैरिड, बुरे समय से बचने के लिए महिलाएं इन दिनों में न धोएं बाल

दादी नानी की नसीहत (Dadi Nani Ki Nasihat): अक्सर घर की बड़ी महिलाएं कुछ विशेष दिनों पर बाल न धोने की सलाह देती हैं। जैसे खास तौर पर मंगलवार और गुरुवार के दिन बाल धोने से मना किया जाता है। लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है और क्या सिर्फ इन दो ही दिनों में ही बाल धोने की मनाही होती है। क्या कुंवारी लड़कियों के लिए भी बाल धोने से जुड़े कुछ नियम हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से यहां।

महिलाओं को कब नहीं धोने चाहिए बाल?

कुंवारी हो या सुहागिन महिलाओं को मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन भूलकर भी बाल नहीं धोने चाहिए। कहते हैं जो महिलाएं ये नियम तोड़ती हैं उनका बुरा समय आ जाता है। कई जगह पर तो महिलाओं के लिए सोमवार को भी बाल धोना वर्जित माना जाता है। इसके अलावा अमावस्या, पूर्णिमा एवं एकादशी को भी सुहागिन स्त्रियों के बाल न धोने की सलाह दी जाती है।

सोमवार के दिन बाल न धोएं सुहागिन महिलाएं

ज्योतिष अनुसार सोमवार के दिन सुहागिन महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए। क्योंकि इसे घर की उन्नति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि कुंवारी लड़कियां इस दिन बाल धो सकती हैं। कई जगह मैरिड महिलाएं भी इस दिन बाल धो लेती हैं।

मंगलवार के दिन बाल धोने से बचें महिलाएं

ज्योतिष अनुसार मंगलवार के दिन भी स्त्रियों का बाल नहीं धोना चाहिए क्योंकि इससे मंगल ग्रह कमजोर होता है। जिससे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बुधवार के दिन बाल धोएं या नहीं?

बुधवार को महिलाएं बाल धो सकती हैं लेकिन जिन महिलाओं के छोटे भाई हैं उन्हें इस दिन बाल धोने से बचना चाहिए। कहते हैं बुधवार को बाल धोने से भाई को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

गुरुवार के दिन बाल न धोएं

गुरुवार के दिन सुहागिन महिलाओं को बाल धोने से मना किया जाता है। कहते हैं इस दिन बाल धोने से पति की आयु कम होती है। साथ ही घर-परिवार में बरकत नहीं रहती है।

शुक्रवार के दिन बाल धो सकते हैं?

जी हां, शुक्रवार के दिन बाल धोना शुभ माना जाता है। इस दिन बाल धोने को लेकर कोई मनाही नहीं है।

शनिवार के दिन भी बाल न धोएं सुहागिन महिलाएं

शनिवार को सुहागिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए। कहते हैं इससे धन हानि होती है।

रविवार को धो सकती हैं बाल

शुक्रवार के अलावा सुहागिन महिलाएं रविवार को भी बाल धो सकती हैं।

पीरियड में बाल धो सकते हैं?

हिंदू मान्यता के अनुसार महिलाओं को मासिक धर्म में बाल धोने से बचना चाहिए। जिन महिलाओं को तीन दिन पीरियड रहते हैं वे चौथे दिन बाल धो सकती हैं। तो वहीं जिन्हें 5 दिन रहते हैं वे छठे दिन बाल धो सकती हैं।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article