पढ़ाई में मन नहीं लगता, तो विद्यार्थी जरूर करें इन 3 मंत्रों का जाप, 3 दिन में ही दिखेगा बदलाव
- Authored by: Srishti
- Updated Dec 12, 2025, 08:57 AM IST
Powerful Mantra For Students: अगर पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है, तो जप मन को स्थिर करने और एकाग्रता बढ़ाने में बहुत मदद करता है। यहाँ 3 सरल और प्रभावी मंत्र दिए जा रहे हैं, जिन्हें विद्यार्थी नियमित रूप से जप करें तो एकाग्रता, शांत मन और पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती है।
पढ़ाई में मन लगाने का शक्तिशाली मंत्र (pic credit: iStock)
Powerful Mantra For Students: अक्सर माता-पिता की ये शिकायत रहती है कि बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता और अगर पढ़ने बैठते भी हैं तो ज्यादा देर तक फोकस नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपको वैदिक शिक्षा का सहारा लेना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे शक्तिशाली मंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जाप मात्र से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और वो मन लगाकर पढ़ाई कर सकेंगे।
ॐ शुभम करोति कल्याणम्
ये मंत्र सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है। इस मंत्र के जाप से मानसिक तनाव कम होता है और पढ़ाई का माहौल शांत और अनुकूल बनाता है। आप अगर एक विद्यार्थी हैं तो आपको रोज प्रार्थना की तरह 1–2 मिनट ध्यानपूर्वक दोहराना होगा।
ॐ सरस्वत्यै नमः
ॐ सरस्वत्यै नमः मंत्र विद्या, बुद्धि और स्मरण शक्ति बढ़ाने वाला माना जाता है। ये मंत्र पढ़ाई में रुचि और एकाग्रता विकसित करता है। आपको बस पढ़ाई शुरू करने से पहले 11 बार इस मंत्र का जाप करना है, ये जरूर प्रभाव दिखाता है।
ॐ गं गणपतये नमः
भगवान गणेश का मंत्र ॐ गं गणपतये नमः सभी बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। ये मंत्र मन को स्थिर और शांत करता है। साथ ही ये नई शुरुआत और पढ़ाई में आने वाली रुकावटों को कम करने में सहायक है। आपको सुबह या पढ़ाई शुरू करने से पहले 11 या 21 बार जप करना है।
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्। - ये मंत्र भी एकाग्रता, आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति बढ़ाता है, समग्र बुद्धि का विकास करता है।
वहीं, सरस्वती मंत्र 'सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने। विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।।' का जाप भी किया जा सकता है। ये मंत्र ज्ञान, बुद्धि, वाणी और सीखने की क्षमता बढ़ाता है, भ्रम दूर करता है और मन को शांति देता है।
ध्यान दें-
जप हमेशा शांत मन से करें, जल्दबाजी न करें। फिर पढ़ाई शुरू करने से पहले 2–3 मिनट धीरे-धीरे लंबी सांस लें।