Chandra Grahan September 2024 Date, Time: सितंबर के महीने में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जिसकी अवधि 4 घंटे 4 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा और इसकी समाप्ति ग्रहण खत्म होने के साथ ही होगी। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस ग्रहण का कुछ राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इन राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। चलिए जानते हैं सितंबर में चंद्र ग्रहण कब लग रहा है और इसका राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
सितंबर 2024 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा (Chandra Grahan 2024 Date In September)
चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगने जा रहा है। जिसकी शुरुआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी और समाप्ति 10 बजकर 17 मिनट पर होगी। ग्रहण के समय भारत में दिन रहेगा। इसलिए ये चंद्र ग्रहण मान्य नहीं होगा।
सितंबर 2024 चंद्र ग्रहण सूतक (September 2024 Chandra Grahan Sutak)
सितंबर में लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये चंद्र ग्रहण दिन के समय लग रहा है। ज्योतिष अनुसार उसी ग्रहण का सूतक काल माना जाता है जो खुली आंखों से दृष्टिगोचर हो।
सितंबर का चंद्र ग्रहण इन 4 राशियों के लिए खतरनाक (September Chandra Grahan Effects On Rashi)
सितंबर का चंद्र ग्रहण तीन राशि वालों के लिए खतरनाक साबित होगा। ये राशियां हैं मिथुन, धनु और कुंभ। इन राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। खासतौर पर वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा नहीं तो दुर्घटना की चपेट में आ सकते हैं। इसके अलावा अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।
