Chaitra Amavasya 2026 Daan List: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन चैत्र अमावस्या को और भी ज्यादा खास माना जाता है। यह दिन पितरों की शांति, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इस दिन स्नान, दान और पूजा करने से विशेष फल मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अमावस्या पर अपनी राशि के अनुसार दान करने से ग्रह दोष कम होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। इसलिए चैत्र अमावस्या पर सही चीजों का दान करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
चैत्र अमावस्या 2026 में कब है (Chaitra Amavasya 2026 kab hai)
साल 2026 में चैत्र अमावस्या 18 मार्च 2026, बुधवार को पड़ रही है। इस दिन सुबह स्नान के बाद पितरों का तर्पण और जरूरतमंद लोगों को दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान करने चाहिए?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए लाल रंग से जुड़ी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन लाल कपड़े, गुड़ और मसूर दाल का दान करें। इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है और जीवन में ऊर्जा बढ़ती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को सफेद वस्त्र, चावल और दूध का दान करना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए हरा कपड़ा, मूंग दाल और हरी सब्जियां दान करना शुभ होता है। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और बुद्धि व कामकाज में लाभ मिलता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को चावल, दूध और सफेद मिठाई का दान करना चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक शांति मिलती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए गेहूं, गुड़ और तांबे की वस्तु का दान करना शुभ माना जाता है। इससे सूर्य ग्रह मजबूत होता है और मान-सम्मान बढ़ता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को हरा कपड़ा, मूंग दाल और फल का दान करना चाहिए। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और जीवन में स्थिरता आती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को सफेद कपड़े, मिठाई और सुगंधित चीजें दान करनी चाहिए। इससे शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव बढ़ता है और रिश्तों में मिठास आती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाल कपड़ा, मसूर दाल और गुड़ का दान करना लाभकारी होता है। इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है और नकारात्मकता दूर होती है।
धनु राशि
धनु राशि वालों को पीले कपड़े, चना दाल और हल्दी का दान करना चाहिए। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और भाग्य का साथ मिलता है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को काले कपड़े, तिल और लोहे की वस्तु का दान करना शुभ माना जाता है। इससे शनि ग्रह का प्रभाव शांत होता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए काले तिल, कंबल और तेल का दान करना लाभकारी होता है। इससे शनि की कृपा मिलती है और बाधाएं दूर होती हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को पीले कपड़े, चावल और केसर का दान करना चाहिए। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और जीवन में खुशहाली आती है।
चैत्र अमावस्या पर क्या करें (Chaitra Amavasya par kya karein)
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद पितरों का तर्पण करें और जरूरतमंद लोगों को दान दें। इसके साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना और भगवान विष्णु का ध्यान करना भी शुभ माना जाता है। इस तरह चैत्र अमावस्या का दिन दान-पुण्य और पितरों की शांति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। राशि के अनुसार दान करने से न सिर्फ ग्रहों की स्थिति बेहतर होती है, बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि भी आती है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
