अध्यात्म

Chaitra Chhath Puja 2023 Date: चैती छठ 2023 कब है, नहाए खाए से लेकर पारण तक नोट करें चैत्र मास की छठ पूजा का कैलेंडर

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Mar 11, 2023, 12:04 PM IST

Chaiti Chhath Puja 2023 (चैती छठ 2023 कब है): चैत्र मास में भी छठ पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है। चैती छठ चैत्र महीने के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को आती है। यहां नोट करें कि चैती छठ 2023 कब है और चैती छठ 2023 बिहार में कब मनाई जाएगी।

Image

Chaithi Chhath Puja 2023 Date in India

Chaitra Month 2023 Chhath Puja (चैती छठ 2023 कब है): सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पूजा काफी लोकप्रिय है। यह साल में दो बार आता है- एक चैत्र मास में और दूसरा कार्तिक मास में। चैत्र मास (Chaitra Month 2023 Date) में आने वाले छठ पर्व को चैती छठ के नाम से भी जानते हैं। पंचांग के अनुसार, यह चैत्र मास (Chaitra Maas) के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह चार दिनों का एक महान पर्व है जहां पहले दिन की शुरुआत नहाए खाए से होती है। वहीं, पारण के साथ इस पावन पर्व का समापन होता है। तो चलिए जानते हैं साल 2023 में कब होगी चैती छठ पूजा (Chaithi Chhath Puja 2023 Date) की शुरुआत और कब होगा पारण।

Chaitra Chhath Puja 2023 Date in Bihar

चैती छठ 2023 का पर्व 25 मार्च से 28 मार्च के बीच मनाया जाएगा। चैती छठ 2023 नहाय खाय की डेट 25 मार्च है। चैती छठ 2023 में खरना 26 मार्च को होगा। चैती छठ 2023 पर संध्या अर्घ्य 27 मार्च को दिया जाएगा। चैती छठ 2023 का सुबह का अर्घ्य और पारण 28 मार्च को होगा।

Chaitra Chhath Puja 2023 Date, Calendar

चैती छठ 2023 नहाय खाय डेट25 मार्च 2023, शनिवार
चैती छठ 2023 खरना डेट26 मार्च 2023, रविवार
चैती छठ 2023 संध्या अर्घ्य 27 मार्च 2023, सोमवार
चैती छठ 2023 अर्घ्य, पारण डेट 28 मार्च 2023, मंगलवार

चैती छठ क्यों मनाया जाता है

छठ पूजा में 36 घंटे का निर्जला उपवास होता है। इस दिन व्रत रख भगवान सूर्यदेव की आराधना करने से संतान की आयु लम्बी होती है। इसके अलावा परिवार में सुख, समृद्धि और शांति आती है। महिलाएं ये कठिन व्रत अपने बच्चों की सफलता और उनकी सुरक्षा के लिए रखती हैं। छठ पूजा में भगवान सूर्य देव की पूजा का विधान है। संध्या अर्घ्य के दिन भगवान सूर्य को अस्त होते हुए अर्घ्य दिया जाता है। वहीं, अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article