Budhwar Puja Tips in Hindi (बुधवार पूजा टिप्स हिंदी में): हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार बुधवार का दिन गणेश जी का होता है। इस दिन जो भक्त व्रत रखते हैं और पूजन करते हैं उनके बुद्धि, विवेक और समझ में वृद्धि होती है। बुधवार के दिन गणेश जी पूजा करने से पारिवारिक कलह और बाधाएं दूर होती हैं, व्यापार और करियर में सफलता मिलती है इसके साथ ही ऋण और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए उनके भक्त बुधवार का व्रत करते हैं तथा उनकी पूजा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी पूजन टिप्स, विधि और मंत्र हैं जिनको बुधवार के दिन करने से कुंडली का बुध ग्रह मजबूत होता है। आप यहां बुधवार पूजा टिप्स हिंदी में देख सकते हैं।
सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें
गणेश जी की प्रतिमा को स्नान कराएं
दुर्वा, लाल फूल, मोदक और तुलसी अर्पित करें
'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का 108 बार जप करें
भगवान को हरी मूंग दाल या साबूत मूंग का भोग लगाएं
शाम को भी दीपक जलाकर पूजा करें
Budhwar Puja Mantra (बुधवार पूजा के मंत्र)
इन सिद्ध मंत्रों के जाप से मनुष्य को भगवान गणेश की कृपा और आशीर्वाद मिलता है साथ ही उसके सभी तरह के रोग, दोष, संकट दूर होते हैं और उसे सुख, समृद्धि, यश और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
ॐ गं गणपतये नमः (यह सबसे सरल और शक्तिशाली बीज मंत्र है)
ॐ गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा
ॐ गणेश ऋणं छिन्धि वरेण्यं हुं नमः फट
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश
गणपूज्यो वक्रतुंड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:
त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय
ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
