अध्यात्म

Budh Vakri 2023: बुध हुए सिंह राशि में वक्री, जानिए किन राशियों की लगेगी लॉटरी

Budh Vakri 2023: वैदकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध ग्रह बुद्धि और विकास का कारक माना जाता है। इस ग्रह को जातक की बुद्धि और कार्य क्षमता से जोड़कर देखा जाता है। बुध ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह माना जाता है। बुध सिंह राशि में वक्री हो गए हैं।

Image

Budh Vakri 2023

Budh Vakri 2023: बुध ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा और तेज गाति ये चलने वाला ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह बुद्धि और विकास का कारक माना जाता है। आज यानि 24 अगस्त 2023 को बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। 24 अगस्त की रात 00:52 मिनट पर पर बुध ग्रह सिंह राशि में व्रकी हो जाएगी। बुध ग्रह को मिथुन और कन्या राशि का स्वामी माना गया है। इस बार बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री होगा। वक्री के समय ही बुध अस्त स्थिति में होने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध का वक्री होने शुभ देने वाला माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि बुध ग्रह का सिंह राशि में वक्री होना किन राशियों की किस्मत को खोल सकता है।

इन राशियों की लगेगी लॉटरी

मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का सिंह राशि में वक्री होना शुभ होने वाला है। इन राशि वाले जातकों के इस बार अधिक फायदा हो सकता है। इन लोगों के जीवन धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस बार इन जातकों को भौतिक सुख सुविधाओं का भी लाभ होगा। इस दौरान आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। दोस्तों और परिवार का भी साथ मिल सकता है।

कन्या- बुध ग्रह का सिंह राशि में वक्री होने से कन्या राशि वालों की बंद किस्मत खुल सकती है। बुध की अस्त अवस्था में होने से कन्या राशि वाले जातकों को शुभ फल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

बुध वक्री के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। व्यावसायिक और व्यापारिक क्षेत्र में भी सफलता के योग हैं। आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत मिलती है। वृश्चिक राशि के जातकों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article