अध्यात्म

Budh Rahu Yuti 2025: साल 2025 में बुध और राहु की होगी युति, इन राशियों को मिलेगा आकस्मिक धन का लाभ

Budh Rahu Yuti 2025: साल 2025 में बुध और राहु एक राशि में उपस्थित रहने वाले हैं। इन दोनों ग्रह के एक राशि में गोचर करने से बुध और राहु की युति बनेगी। राहु और बुध की युति कुछ राशि के जातक के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आइए जानें उन राशि वालों के बारे में।

Image

Budh Rahu Yuti 2025

Budh Rahu Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 का ग्रह गोचर की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है और राहु ग्रह एक छाया ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार राहु ग्रह इस समय में मीन राशि विराजमान हैं। वहीं 27 फरवरी 2025 को बुध ग्रह भी मीन राशि में गोचर करेंगे। बुध के इस राशि में प्रवेश से बुध और राहु की युति बनेगी। इन दोनों ग्रह की युति का असर सारी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। साल 2025 की बुध राहु की युति कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आइए जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ।

Budh Rahu Yuti Zodiac Effect (बुध राहु से इन राशि वालों के मिलेगा लाभ)

वृषभ राशि

बुध और राहु की युति से वृषभ राशि के जातक को भरपूर लाभ मिलने वाला है। नया साल इस राशि के जातक को हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। करियर में तरक्की के योग बनेंगे। इसके साथ यदि आप किसी नये काम की तलाश कर रहे हैं तो वो भी आपको मिल सकता है। करियर में उन्नति होगी। इसके साथ ही जो लोग व्यापार में जुड़े हुए हैं। उन लोगों को मनचाहा मुनाफा मिल सकता है।

तुला राशि

साल 2025 की बुध और राहु की युति तुला राशि के जातक के लिए खास रहने वाली है। शोध और तकनीकी कार्यों में आपको बहुत ही सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। इस समय में आप बिजनेस की नई डील पक्की हो सकती है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु और बुध की युति शुभ रहेगी। वृश्चिक राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में हैं। उनकी तलाश पूरी हो सकती है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन की खुशी के लिए ये युति खास होगी। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ हो सकता है। पढ़ाई करने वाले लोगों को मेहनत से सफलता हासिल हो सकती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article