अध्यात्म

Budh Gochar 2024: फरवरी के महीने में बुध करेंगे गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Gochar 2024 Date: फरवरी की शुरुआत में बुध राशि बदलेगा और कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। बुध के गोचर का सारी राशियों पर अलग- अलग प्रभाव । आइए जानते हैं बुध गोचर से किन राशियों को लाभ होने वाला है।

Image

Add a heading

Budh Gochar 2024 Date: 1 फरवरी को बुध अपनी राशि बदलेंगे। जिसका 12 राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव पड़ेगा। 1 फरवरी को दोपहर 2:29 बजे बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के मकर राशि में प्रवेश से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगाआइए जानते हैं बुध के गोचर से किन राशियों को लाभ होगा। ग्रह की चाल बदलने से हर सारी पर अलग- अलग प्रभाव पड़ता है। किसी पर साकारात्मक तो किसी पर इसका नाकारात्मक असर होता है। आइए जानते हैं बुध के गोचर से किन राशियों को लाभ होगा।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

बुध गोचर का प्रभाव इनके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आपको कार्यस्थल पर कोई परेशानी आ रही है तो वह अब दूर हो जाएगी। व्यापार में लाभ होगा। कर्मचारियों को अपने सहकर्मियों और बॉस का पूरा सहयोग मिलता है। हो सके तो फरवरी में कहीं घूमने का प्लान बनाएं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी।

मिथुन राशि

बुध गोचर से मिथुन राशि के जातक को भरपूर लाभ होगा। उनको धन का लाभ हो सकता है। वो किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे तो वो पूरा हो जाएगा। परिवार के सहयोग से रूका हुई काम पूरा होगा।

सिंह राशि

1 फरवरी से बुध के गोचर से सिंह राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इन लोगों को कंपनी में कोई समस्या आती है तो उसका तुरंत समाधान किया जाता है। वहीं बुध के प्रभाव से छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रुचि भी जागृत होती है। माता-पिता को अपने बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। इन लोगों को अपने स्वास्थ्य की चिंता नहीं करनी चाहिए। सभी संभावित आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article