अध्यात्म

Bhai Dooj 2023: भाई दूज 2023 में कब है, यहां देखें भैया दूज की तारीख और समय

Bhai Dooj 2023 Date Kab Hai in India (भाई दूज 2023 में कब है): रक्षा बंधन की तरह ही भाई दूज का पर्व भी भाई व बहन के प्रेम का प्रतीक है। यह कार्तिक मास में दिवाली के बाद मनाया जाता है। यहां नोट करें 2023 में भाई दूज कब मनाया जाएगा और भाई दूज 2023 की डेट क्या है।

Image

Bhai Dooj 2023 Date in India

Bhai Dooj 2023 Date and Time in India (भाई दूज 2023 तारीख और समय): हिंदू कैलेंडर में कार्तिक मास खास माना जाता है। इस मास में दिवाली, छठ पूजा जैसे त्योहार व पर्व आते हैं। इसी महीने में भाई दूज भी मनाया जाता है। भाई दूज को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसका एक और नाम यम द्वितीया भी है। इसी दिन चित्रगुप्त पूजा भी होती है। यहां देखें भाई दूज 2023 में कब है, भाई दूज 2023 की डेट और टाइम।

Bhai Dooj 2023 Date and Muhurat

भाई दूज 2023 तारीख15 नवंबर, बुधवार
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आरंभ14 नवंबर से दोपहर 2:36 बजे से
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि समापन15 नवंबर से दोपहर 1:47 बजे तक

Bhai Dooj Names in Hindi

भाई दूज को यम द्वितीया, भाऊ बीज, भातृ द्वितीया, भाई द्वितीया और भातरु द्वितीया भी कहा जाता है। दिवाली के पांच दिन के पर्व भाई दूज पर आकर खत्म होते हैं। इसी दिन चित्रगुप्त भगवान की पूजा भी की जाती है।

Bhai Dooj कैसे मनाया जाता है

इस दिन बहनें अपने भाइयों को पीढ़े पर बैठाकर उनको तिलक लगाती हैं और उनकी आरती करती हैं। फिर उनको उनकी पसंद का खाना बनाकर खिलाती हैं। भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया को ही यमुना जी ने यमराज को अपने घर पर सत्कारपूर्वक भोजन कराया था। इस पूजा व विधि से यमलोक के राज्य को सुख प्राप्ति हुई थी। मान्यता है कि तभी से इस त्योहार को मनाने की परंपरा चल रही है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article