अध्यात्म

Char Dham Yatra: 4 मई को सुबह इतने बजे से खुलेंगे Badrinath के कपाट, यहां रात्रि प्रवास करेंगी डोलियां

Badrinath Kapat Opening Date 2025: अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 से चार धाम यात्रा आरंभ हो गई है। 2 मई को केदारनाथ के कपाट खुले तो अब 4 मई को भक्‍त श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर सकेंगे। देखें कैसे भक्त श्रद्धा भाव से यहां जा रहे हैं।

Image

कब से खुलेंगे Badrinath के कपाट

Badrinath Kapat Opening Date 2025: चार धाम यात्रा के चार पड़ाव हैं : यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ। 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के साथ चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी हैं। अभी तक यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं और भक्‍तों का यहां आना शुरू हो गया है। अब 4 मई से बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। इसकी वैदिक प्रक्रिया आज नरसिंह मंदिर से शुरू हो गई है।

शुरू हुई वैदिक परंपरा

यमुनोत्री,गंगोत्री,और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब भू बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले होने वाली वैदिक परंपरा का भी आज से शुभारंभ हो गया है। श्री नृसिंह मंदिर स्थित महा लक्ष्मी मंदिर में वैदिक पंचांग पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद आदि गुरु शंकराचार्य की पवित्र गद्दी, श्री विष्णु वाहन गरुड़ जी,सहित सभी देव डोलियां बद्रीनाथ धाम को रवाना हो गई है।

श्री बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी बन्दे श्री रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी की अगुवाई में ज्योतिर्मठ के नरसिंह मंदिर से सेना के मधुर बैंड की धुनों के बीच "बोल बदरी विशाल भगवान की जय " के जयकारे के साथ योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंच गई हैं। यहां देव डोलियों का पांडुकेश्वर में आज रात्रि प्रवास होगा।

कब खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह ब्रह्ममुहूर्त में 6 बजे से खुल जाएंगे। इसके बाद से आम श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकेंगे।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article