अध्यात्म

August Ekadashi 2024: अगस्त के महीने में कब- कब रखा जाएगा एकादशी व्रत, जानिए सही तिथि और महत्व

August Ekadashi 2024 Date: हर महीने में दो एकादशी का व्रत रखा जाता है। एक एकादशी व्रत कृष्ण पक्ष और दूसरा एकादशी व्रत शुक्ल पक्ष में रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं अगस्त के महीने में एकादशी का व्रत कब- कब रखा जाएगा।

Image

August Ekadashi 2024 Date

August Ekadashi 2024 Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। एकादशी व्रत को सबसे उत्तम व्रत में से एक माना जाता है। एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। एकादशी का व्रत रखने से और भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है और घर में भी सुख, शांति बनी रहती है। अगस्त के महीने में दो एकादशी का व्रत रखा जाएगा। एक एकादशी व्रत पुत्रदा एकादशी और दूसरी अजा एकादशी का रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगस्त के महीने में दोनों एकादशी का व्रत कौन सी तारीख को रखा जाएगा।

August Ekadashi 2024 Date (अगस्त एकादशी 2024 डेट)

पुत्रदा एकादशी डेट 2024 (Putrada Ekadashi )

पुत्रदा एकादशी का व्रत हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल पुत्रदा एकादशी का व्रत 16 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस दिन का व्रत रखने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है।

पुत्रदा एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त (Putrada Ekadashi Shubh Muhurat 2024)

सावन पुत्रदा एकादशी तिथि की शुरुआत 15 अगस्त को सुबह सुबह 10:26 बजे से होगी। वहीं इस तिथि का समापन 16 अगस्त को सुबह 9:39 बजे होगा। ऐसे में ये व्रत 16 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त पूरे दिन रहेगा।

अजा एकादशी कब है (Aja Ekadashi 2024 Date)

अजा एकादशी का व्रत भादो माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल अजा एकादशी का व्रत 29 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख, समृद्धि आती है।

अजा एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त (Aja Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल भादो माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 29 अगस्त की सुबह 01:18 बजे होगी। वहीं इस तिथि का समापन 30 अगस्त को सुबह 1 बजकर 30 मिनट पर होगा। इस व्रत का पारण 30 अगस्त को सुबह 08:44 बजे से 11:12 मिनट पर किया जाएगा।

एकादशी महत्व (August Ekadashi Importance)

सनातन धर्म में एकादशी के व्रत का विशेष महत्व है। अगस्त के महीने में दो एकादशी का व्रत रखा जाता है। एक एकादशी व्रत पुत्रदा और दूसरा अजा एकादशी का व्रत रखा जाता है। पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने से और विष्णु भगवान की पूजा करने से जन्म मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है और साधक को अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के ऋषिकेश रूप की पूजा की जाती है। इस दिन का व्रत रखने से अश्वमेध यज्ञ करने के जितना फल की प्राप्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article