Astrology: जैसे-जैसे राजनीतिक दलों का प्रसार हुआ, लोगों का उनके प्रति आकर्षण बढ़ता गया। आजकल राजनीति वह क्षेत्र है जिसमें व्यक्ति को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, पैसा और ताकत हासिल होती है। कुछ लोग राजनीति में प्रवेश करते ही आगे बढ़ जाते हैं और सर्वोच्च पदों पर पहुंच जाते हैं और कई लोगों की चप्पलें घिस जाती हैं, सिर के बाल सफेद हो जाते हैं, लेकिन फिर भी वे वांछित पद तक नहीं पहुंच पाते। ग्रह भी राजनीति में सफलता या असफलता तय करते हैं। सूर्य, बृहस्पति, शनि, मंगल ऐसे ग्रह हैं जो सफलता दिलाते हैं। आइए जानते हैं इन ग्रहों से कैसे मिलती है सफलता।
सूर्य ग्रह की राजनीति से क्या है कनेक्शन
यदि कोई व्यक्ति सत्ता पक्ष में है लेकिन उसे जीवन भर विपक्ष बैठना पड़े तो यह कहा जा सकता है कि सूर्य ने उसे किसी भी तरह से समर्थन नहीं दिया है। राजनीति में मुख्य भूमिका ग्रहों के राजा सूर्य देव की होती है। मनुष्य को मान-सम्मान और प्रसिद्धि सूर्य से ही मिलती है। जब कुंडली में सूर्य अच्छा और मजबूत होता है, तो यह किसी व्यक्ति विशेष को उत्कृष्ट परिणाम प्रदान करता है और सरकार का सम्मान अर्जित करता है।
