अध्यात्म

Ashadha Month Festival List 2024: कब से शुरू होगा आषाढ़ का महीना, यहां नोट करें इस महीने के व्रत, त्योहार की डेट

Ashadha Month Festival 2024: हिंदू धर्म में आषाढ़ मास का खास महत्व है। इस महीने में जगन्नाथ यात्रा से लेकर देवशयनी एकादशी जैसे व्रत रखे जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आषाढ़ महीने की शुरुआत कब से होगी और इस महीने में कौन से व्रत, त्योहार आते हैं।

Image

Ashadha Month Festival 2024

Ashadha Month Festival List 2024: हिंदू धर्म शास्त्र में आषाढ़ महीने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसी महीने चातुर्मास की शुरुआत होती है। आषाढ़ महीने का आध्यात्मिक और ज्योतिष महत्व है। ये महीना भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित है। इस महीने में देवशयनी एकादशी और गुप्त नवरात्रि जैसे प्रमुख व्रत रखे जाते हैं। देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में विश्राम करने चले जाते हैं। उसके बाद कार्तिक महीने में देवउठनी एकादशी पर भगवान चार महीने की निद्रा के बाद जागते हैं। आइए जानते हैं इस साल आषाढ़ महीने की शुरुआत कब से होगी और इस महीने में कौन से व्रत आएंगे।

कब से शुरू होगा आषाढ़ मास 2024

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने की शुरुआत इस साल 23 जून से रविवार के दिन से होगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है।

Ashadha Month Festival List 2024 (आषाढ़ मास व्रत, त्योहार 2024)

23 जून 2024, रविवारआषाढ़ माह प्रारंभ
25 जून 2024, मंगलवारकृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत
28 जून 2024, शुक्रवारकालाष्टमी व्रत
02 जुलाई 2024, मंगलवारयोगिनी एकादशी व्रत
03 जुलाई 2024, बुधवारप्रदोष व्रत
04 जुलाई 2024, गुरुवारमासिक शिवरात्रि व्रत
05 जुलाई 2024, शुक्रवारआषाढ़ अमावस्या व्रत, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
07 जुलाई 2024, रविवारजगन्नाथ रथ यात्रा
09 जुलाई 2024, मंगलवारविनायक चतुर्थी व्रत
11 जुलाई 2024, गुरुवारस्कंद षष्ठी व्रत
14 जुलाई 2024, रविवारमासिक दुर्गाष्टमी, कर्क संक्रांति
17 जुलाई 2024, बुधवारदेवशयनी एकादशी, गौरी व्रत प्रारंभ
18 जुलाई 2024, शुक्रवारप्रदोष व्रत
21 जुलाई 2024, रविवारगुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत

आषाढ़ मास महत्व (Ashadha Month Importance)

सनातन परंपरा में आषाढ़ मास का बहुत ही अधिक महत्व है। ये महीना भगवान विष्णु की पूजा उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस महीने में मंदिर के दर्शन करने चाहिए। वहीं इस महीने में देवी की उपासना करने से साधक को जीवन में सुख, समृद्धि मिलती है और सकारात्मकता आती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article